नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच आईफोन के चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद एपल ने अपना 'सस्ता' आईफोन iPhone SE लॉन्च कर दिया है। जी हां एपल ने बुधवार को iPhone SE 2020 लॉन्च किया है। यह एप्पल के मौजूदा लाइनअप में सबसे किफायती आईफोन मॉडल है। ऐसी खबरें थी कि यह फोन आईफोन SE 2 के नाम से आएगा और बाद में इसके आईफोन 9 के तौर पर लॉन्च की बातें चल रही थीं। आईफोन एसई को लेकर एपल का कहना है कि सिंगल कैमरे वाला यह सबसे दमदार आईफोन है।
बता दें कि इस स्मार्टफोन में आईफोन 8 और उससे पहले के आईफोन मॉडल की तरह 4.7 इंच का डिस्प्ले साइज है। वहीं कंपनी की ओर से सबसे किफायती फोन होने के बावजूद इसमें Apple A13 Bionic chip मौजूद है जो आईफोन 11 सीरीज में भी है। आईफोन SE 2020 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 42,500 रुपये 64GB वेरिएंट के लिए है, जबकि स्मार्टफोन 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है। हालांकि, दूसरे वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हालांकि भारत में यह कब से उपलब्ध होगा, इसके बारे में भी नहीं कहा गया है। यह नया आईफोन ब्लैक, व्हाइट और (प्रोडक्ट) रेड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इस नए आईफोन में 12 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा दिया गया है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो के लिए स्मार्ट HDR के साथ है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ है। iPhone SE 2020 में 4.7 इंच का रेटिना HD IPS LCD डिस्प्ले मौजूद है। इसके साथ फोन में डॉल्बी विजन और HDR10 का सपोर्ट है। स्मार्टफोन में A13 Bionic chip है जो iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में उपलब्ध कराई गई थी।
वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वाईफाई 802.11ax, वाईफाई कॉलिंग, NFC, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS दिया गया है। इसमें टच आईडी बटन है। iPhone SE 2020 का लुक iPhone 8 के समान ही है। इसमें IP67 की रेटिंग है जो इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। यह 1 मीटर तक गहरे पानी को आधे घंटे तक रह सकता है। एप्पल ने अपने दूसरे आईफोन्स की तरह ही इसकी बैटरी और रैम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे यह 18W चार्जर से आधे घंटे में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। इसके साथ यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग