iPhone 17: भारत में एप्पल के iPhone की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। महंगे होने के बावजूद भी हर साल बड़ी संख्या में लोग नया iPhone खरीदने के लिए इंतजार करते हैं। अब एप्पल अपनी अगली सीरीज iPhone 17 भारतीय बाजार में पेश करने जा रहा है।

Advertisement

यह सीरीज 9 सितंबर 2025 को लॉन्च होगी। वहीं दूसरी ओर हाल ही में सरकार ने GST ढांचे में बदलाव किए हैं, जिससे कई चीजें सस्ती हुई हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस बदलाव का असर iPhone की कीमतों पर भी पड़ेगा?

Advertisement

GST में बदलाव, लेकिन मोबाइल फोन पर असर नहीं

सरकार ने नई टैक्स दरों में कई सामानों को सस्ता करने की घोषणा की है। लेकिन मोबाइल फोन की कैटेगरी में कोई कटौती नहीं की गई है। अभी भी स्मार्टफोन को 18% GST स्लैब में ही रखा गया है। यानी नए iPhone 17 की कीमतें GST सुधारों के बावजूद पुरानी दरों पर ही तय होंगी।

Advertisement

iPhone 17 सीरीज में क्या मिलेगा नया

एप्पल इस बार iPhone 17 सीरीज़ के तहत चार मॉडल लॉन्च करेगा -

iPhone 17

iPhone 17 Air

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro Max

इनकी शुरुआती कीमत करीब 89,000 रुपए से हो सकती है और सबसे महंगा मॉडल 1.64 लाख रुपए तक जा सकता है। कंपनी इस सीरीज में कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस में सुधार के साथ-साथ डिजाइन में भी बड़े बदलाव ला सकती है।

Advertisement

ICEA की मांग अधूरी रह गई

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने सरकार से मोबाइल फोन पर GST को 18% से घटाकर 5% करने की मांग की थी। उनका कहना था कि ऐसा करने से ज्यादा लोग स्मार्टफोन खरीद पाएंगे और डिजिटल इंडिया मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि सरकार ने यह मांग मानने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

ग्राहकों पर क्या होगा असर

इस समय iPhone खरीदने का सपना देखने वाले ग्राहकों को यह समझना होगा कि GST में कटौती का फायदा उन्हें फिलहाल नहीं मिलेगा। iPhone 17 सीरीज़ उन्हीं दामों पर लॉन्च होगी, जिनकी पहले से उम्मीद की जा रही थी। यानी अगर आप iPhone 17 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले जैसी ही कीमत चुकानी होगी।

Advertisement

नए GST सुधारों से कई सामान जरूर सस्ते हुए हैं, लेकिन iPhone 17 की कीमत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहकों को इंतजार अब सिर्फ एप्पल के आधिकारिक लॉन्च का है, जहां कंपनी नए फीचर्स और कीमत का खुलासा करेगी।