Apple iPhone: अगर आप इन दिनों नया फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर हैं। जी हां, सितंबर महीने में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है इस लॉन्चिंग से पहले आईफोन 16 प्रो पर काफी अच्छी डील देखने को मिल रही है। इस फेहरिस्त में विजय सेल्स (Vijay Sales) इस फोन पर सीधा 14,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, साथ ही कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे कीमत 1 लाख रुपए से भी नीचे जा सकती है।
लॉन्च कीमत और मौजूदा ऑफर
Apple ने iPhone 16 सीरीज को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपए रखी गई थी। लेकिन अब विजय सेल्स पर यह 1,05,900 रुपए में मिल रहा है। यानी केवल कीमत में ही आपको 14,000 रुपए का फायदा हो रहा है।
बैंक ऑफर्स से और सस्ती होगी कीमत
ICICI बैंक और SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदने पर आपको अतिरिक्त 3000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। इससे कीमत 1,02,900 रुपए हो जाएगी।
HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 4500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Yes बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ऑप्शन पर खरीदने पर 2500 रुपए का ऑफर है।
अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर सबसे ज्यादा 7500 रुपए की छूट दी जा रही है।
इन सभी ऑफर्स के कॉम्बिनेशन से iPhone 16 Pro को 1 लाख रुपए से कम में खरीदा जा सकता है, जो कि एक प्रीमियम iPhone के लिए शानदार डील है।
iPhone 16 Pro की डिस्प्ले और डिज़ाइन
iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले क्लियर दिखता है। यह फोन HDR10 और Dolby Vision को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो और मूवी देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में Apple का लेटेस्ट A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही Apple Intelligence फीचर भी मिलता है, जो AI-बेस्ड पर्सनलाइजेशन और स्मार्ट फीचर्स देता है। इसमें 8GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन है, जिससे आप बड़े से बड़ा डेटा आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
कैमरा फीचर्स
iPhone 16 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
48MP प्राइमरी कैमरा
12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (दूर की तस्वीरें क्लियर लेने के लिए)
48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
क्यों खास है यह डील
अगर आप प्रीमियम iPhone लेना चाहते हैं, तो अभी का समय सबसे सही है।
नई सीरीज लॉन्च से पहले पुराने मॉडल पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और भी कम हो सकती है।
iPhone 16 Pro का कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस अब भी मार्केट में टॉप क्लास है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान