Apollo Micro Systems Multibagger Stocks: पिछले एक साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम मल्टिबैगरस्टॉक्स ने 470 परसेंट का बेहतरीन रिटर्न देकर अपने इनवेस्टर्स के पैसों को कई गुना ज्यादा बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को अपोलो माइक्रो सिस्टम लिमिटेड के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह 6.60 रुपए की तेजी के साथ 138.65 रुपए के लेवल पर पहुंच गया। आपको बतातें चले कि अपोलो माइक्रो सिस्टम्स एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए काम करती है। इस डिफेंस सेक्ट कंपनी के शेयर ने पिछले 1 महीने में निवेशकों की पूंजी को 130% तक बढ़ा दिया है।

Advertisement

अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयर सोमवार 23 अक्टूबर को 68 रुपए के लेवल पर थे, जो इस समय 104 फीसदी की तेजी के साथ 138.65 रुपए के स्तर पर आ गए हैं। इस कंपनी के शेयर मंगलवार यानी 23 मई को 33 रुपए के निचले स्तर पर रहे थे। इस दौरान निवेशकों को 310 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न भी मिल चुका है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट और आंकड़ों के अनुसार डिफेंस कंपनीअपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने 24 रुपए के निचले स्तर के बाद 1 साल के अंदर अपने इन्वेस्टर्स को करीब 470 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और उनकी खूब कमाई करवाई है।

अगर आपको अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के बारे में नहीं पता है तो जान लीजिए की इस कंपनी ने इसरो के लिए डिजाइन सर्विस का काम शुरू किया था। इसकी स्थापना भारत की आजादी से भी पहले 1985 में हुई थी। इस समय यह कंपनी कंप्लीट प्लेटफार्म लेवल सॉल्यूशन प्रोवाइड करने में मदद करती है। इसके अंतर्गत डेवलपमेंट से लेकर विनिर्माण तक सब कुछ आता है। यह कंपनी पानी के अंदर बनाई जाने वाली सुरंग के लिए भी काफी मशहूर है।

Advertisement

इतना ही नहीं अपोलो माइक्रो सिस्टम का रेलवे,आटोमोटिव और होमलैंड सिक्योरिटी मार्केट के लिए सॉल्यूशन उपलब्ध कराने का भी काम है। इतना ही नहीं यह कंपनी मिसाइल और टारपीडो बनाने के काम में भी शामिल है। यह कंपनी ऐसे क्षेत्र में है जहां पर हमेशा तकनीक एडवांस होती रहती है और यह कंपनी डिफेंस सेक्टर में होने की वजह से लंबे समय तक बेहतर प्रॉफिट बनती रहेगी।

Advertisement

आपको बताते चले की यह कंपनी डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन डीआरडीओ से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। इनमें से एक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एग्रीमेंट है, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के पास ऐसे ही दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं। इन्हीं सब कारणों की वजह से कंपनी को आने वाले समय में कामकाज और प्रॉफिट में तेजी दर्ज करने की उम्मीद है। आपको बताते चलें कि एक साल में 470 प्रतिशत की कमाई देने वाली यह कंपनी भी अब लोगों का ध्यान काफी तेजी से आकर्षित कर रही है। अगर आप भी इनके शेयर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको एक बार किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने चाहिए।

Advertisement

बात करें गुरुवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता रहा। करीब 3640 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर के 52 हफ्ते का उच्च स्तर 161.70 रुपए रहा। वहीं अगर बात करें पिछले 52 हफ्ते के निचले स्तर की तो यह 23.5 रुपए रहा है।

Disclaimer: इस लेख में सिर्फ कंपनी के द्वारा बनाए गए प्रॉफिट की जानकारी दी जा रही है। शेयर बाजार में मार्केट रिस्क शामिल होता है, इसलिए कभी भी इन्वेस्ट करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।