Apollo Hospitals Share Price: आज कारोबारी शेसन में बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई. बाजार के दोनों बेंचमार्क पॉजिटिव ट्रेड कर रहे हैं. एक दिन पहले बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ था। इन दिनों कंपनियां अपने तिमाही के रिजल्ट का ऐलान कर रही हैं। इस कड़ी में हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज ने जून 2025 की तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज ट्रेडिंग के दौरान अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:48 बजे तक 6% उछलकर 7685 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 7236 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में निवेशको को 7.02% का रिटर्न दिया है।
कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 41.8% की बड़ी बढ़त के साथ 432.8 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में मुनाफा इससे काफी कम था, लेकिन इस बार बेहतर ऑपरेशनल मैनेजमेंट, बढ़ी हुई मरीज संख्या और नई मेडिकल सर्विसेज के चलते कंपनी ने बेहतरीन नतीजे दिए हैं।
रेवेन्यू में लगातार मजबूती
केवल मुनाफा ही नहीं बल्कि अपोलो हॉस्पिटल्स का रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 14.9% की वृद्धि के साथ 584.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। मरीजों की बढ़ती संख्या स्पेशलाइज्ड ट्रीटमेंट्स की डिमांड और हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज के विस्तार ने कंपनी की इनकम में यह बढ़ोतरी तय की है।
बेहतर सुविधाएं और आधुनिक टेक्नोलॉजी का फायदा
अपोलो हॉस्पिटल्स ने पिछले कुछ सालों में अपने हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड किया है। आधुनिक उपकरण, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, रोबोटिक सर्जरी और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं ने न केवल मरीजों को बेहतर इलाज दिया, बल्कि कंपनी के बिजनेस को भी मजबूती दी। इससे अपोलो की ब्रांड वैल्यू में इजाफा हुआ है और यह भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही है।
आने वाले समय की योजना
कंपनी आने वाले महीनों में डिजिटल हेल्थ सर्विसेज को और विस्तार देने, नए हॉस्पिटल्स शुरू करने और इंटरनेशनल टाई-अप्स करने की योजना पर काम कर रही है। खासतौर पर टेलीमेडिसिन के जरिए दूर-दराज के इलाकों में भी हेल्थकेयर पहुंचाने का टारगेट रखा गया है।
निवेशकों का भरोसा कायम
अच्छे फाइनेंशियल रिजल्ट का असर शेयर बाजार में भी दिखा। निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में रुचि दिखाई और इसका अच्छा असर स्टॉक प्राइस पर पड़ा। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर कंपनी इसी तरह परफॉर्म करती रही, तो आने वाले समय में इसमें और तेजी देखी जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान