नई दिल्ली: 1 दिसंबर 2019 से फास्टैग के जरिए टोल टैक्स की वसूली को अनिवार्य कर दिया है। 1 दिसंबर 2019 से सरकार देश के हर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय इलैक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (फास्टैग) को स्वीकार करना अनिवार्य बनाने जा रही है। ऐसे में अगर आपको भी फास्टैग खरीदना है तो बता दें कि फास्टैग खरीदना बेहद आसान है। आप इसे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एक्सिस बैंक समेत विभिन्न बैंकों के साथ ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम से भी ले सकते हैं। ये लगभग 28,500 बिक्री केन्द्रों से खरीदा जा सकता है। जिन्हें विभिन्न बैंकों और आईएचएमसीएल/एनएचएआई ने सेट किया है। रीटेल सेगमेंट (कार/जीप/वैन) के लिए फास्टैग अमेजन से भी लिया जा सकता है।
पेटीएम के जरिए अपनी कार, जीप या फिर वैन के लिए फास्टैग स्टिकर लेना है, तब पेटीएम मॉल पर जाएं। नए वाहन खरीदने वाले पेटीएम फास्टैग नजदीकी कार डीलर से भी ले सकते हैं।
- पेटीएम एप पर जाकर सर्च बार में फास्टैग सर्च करें और बाय फास्टैग विकल्प पर जाएं।
- पेटीएम पर फास्टैग विकल्प पर जाकर आप कार, जीप या वैन के लिए फ़ास्टटैग खरीद सकते हैं।
- यहां आप आरसी अपलोड कर के जो एड्रेस चुनेंगे, उस पते पर फास्टैग कार्ड आ जाएगा।
- पेटीएम से फास्टैग खरीदने पर 500 रूपये अदा करने होंगे जिसमें टैग का प्राइस 100 रूपये, 250 रूपये सिक्योरिटी डिपोज़िट और 150 रूपये मिनिमम बैलेंस रखने के लिए मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए Fastag@paytm.com पर ई-मेल करें फिर नंबर 1800-102-6480 पर कॉल करें।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट बैंकिंग onlinesbi.com के मार्फत ये सुविधा लेंगे, तब 100 रुपए का शुल्क ( सभी टैक्स लागू) हर श्रेणी में फास्टैग के बीमा के लिए लगेगा। fastag.onlinesbi.com के मुताबिक, एसबीआई इसके अलावा आरएफआईडी टैग्स के बीमा के लिए 200 से 400 रुपए के बीच सिक्योरिटी अमाउंट भी लेता है। हालांकि, ये ये रकम आरएफआईडी टैग खाता बंद करने पर ग्राहक को लौटा दी जाती है।
आईसीआईसीआई बैंक के जरिए भी फास्टैग आसानी से लिया जा सकता है। आप इसे खरीदने के लिए www.icicibank.com/fastag पर लॉग इन कर सकते हैं, जबकि अधिक जानकारी के लिए 814 100 0850 पर मिस कॉल भी दे सकते हैं।
देश में सभी एनएच पर एक दिसंबर, 2019 से टोल पेमेंट ऑनलाइन हो जाएगा। इस व्यवस्था के साथ ही फास्टैग की भी शुरुआत हो जाएगी, जो कि इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की प्रक्रिया है। एनईटीसी योजना के तहत, अब टोल पेमेंट फास्टैग के जरिए लिए जाएंगे, जबकि किसी और जरिए/मोड से यह काम करने पर दोगुणा टोल फीस वसूली जाएगी। खास बात है कि टोल पर सभी लेन्स पर फास्टैग से भुगतान होगा, ताकि वाहनों की आवाजाही आराम से हो सके, कैशलेस पेमेंट व्यवस्था को बढ़ावा मिले और ट्रैफिक की समस्या का सामना भी न करना पड़े।
आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एवाईबी, फिनो पेमेंट्स बैंक, यस बैंक, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, सिंडीकेट बैंक, फेडरल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सारस्वत बैंक, पीएमसी बैंक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, पीएनबी, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक।।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान