Zomato Job Offer: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शादी डॉट कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल के बिना सैलरी वाली नौकरी के पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में ऐसी बात कह दी है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, कुछ समय पहले ही जोमैटो के सीईओ ने बिना सैलरी की नौकरी के लिए पोस्ट किया था। जिसपर कई लोगों ने जमकर रिएक्ट किया।
जोमैटो के सीईओ ने बिना सैलरी की नौकरी के लिए किया था पोस्ट
हाल ही में जोमैटो के सीईओ गोयल ने एक्स पर चीफ ऑफ स्टाफ रोल के लिए विज्ञापन देने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। नौकरी प्रोफाइल के अनुसार, चुने गए उम्मीदवार को फीडिंग इंडिया चैरिटी को 20 लाख रुपये दान करने होंगे और पहले साल बिना सैलरी के काम करना होगा। उम्मीदवार को 20 लाख रुपये का भुगतान करना होगा क्योंकि यह पद एमबीए की डिग्री के बराबर है। अनकंवेंशनल जॉब की पेशकश की शर्तों के बावजूद, इसे पोस्ट करने के बाद गोयल को नौकरी के लिए करीब 18,000 आवेदन मिले।
अनुपम मित्तल ने लिंक्डइन पर पोस्ट करके कही ये बात
शादी डॉट कॉम के संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के शार्क अनुपम मित्तल ने लिंक्डइन पर एक लंबी पोस्ट में गोयल पर कटाक्ष किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में मित्तल ने लोगों को "किस चीज के प्रमुख" पद के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया, बशर्ते वे "उनके दोस्त दीपी को 20 लाख रुपये" न दे सकें।
"जो लोग मेरी दोस्त दीपी को 20 लाख रुपए देने में असमर्थ हैं, कृपया मुझे अपना आवेदन भेजें। मैं भी चीफ ऑफ स्टाफ की तलाश में हूं, हालांकि मुझे ठीक से नहीं पता कि वह क्या करता है, मुझे लगता है कि यह आपकी पहली नियुक्ति हो सकती है। मैं आपको चाहता हूं, लेकिन आपको निम्नलिखित काम करने के लिए तैयार होना चाहिए," उन्होंने लिंक्डइन पर ये बात लिखकर पोस्ट किया।
उनके शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों को नीचे दिए गए प्वॉइंट्स को करने के लिए तैयार होना चाहिए -
इसमें पहले दिन से ही मुआवजा स्वीकार करें... यह आवश्यकता नेगोसिएबल है।
साथ ही, अपना बायोडाटा भेजें (अब तक कुछ नहीं फोड़ा तो आगे क्या ही), इसके अलावा भूमिका और मूल्य का वर्णन करें ताकि मैं इंटरव्यू के प्रश्नों की तैयारी कर सकूं और हमारी एचआर टीम से बात करें क्योंकि मुझे उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए भुगतान नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा, कैरी द टाइटल ऑफ चीफऑफव्हाट? 6 महीने तक के लिए (मोटी चमड़ी वाला टेस्ट)का खिताब अपने पास रखें।
मित्तल ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे अपना मन बदले इससे पहले आवेदन कर दें। मित्तल ने आगे ये भी कहा, "अगर आप इस राह पर चलने के लिए तैयार हैं, इस उम्मीद में भीड़ द्वारा उपहास किए जाने के लिए तैयार हैं कि हम किसी दिन उनका साथ देंगे और यह पता लगाएंगे कि क्या आप वास्तव में किसी चीज के चीफ हैं तब मैं आपके सभी कामों का श्रेय लेता हूं, तो ChiefOfWhat@peopleinteractive.in पर लिखें और आशा करें कि मैं अपना मन नहीं बदलूंगा।"
बुधवार को ही दीपिंदर गोयल ने एक घोषणा साझा की, जिसमें बताया गया कि चीफ ऑफ स्टाफ ज़ोमैटो के भविष्य को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट, हाइपरप्योर और फीडिंग इंडिया जैसी प्रमुख पहलों पर काम करेंगे।
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis