Senior Citizen : अगर आप ट्रेन में यात्रा करते है, तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली छूट को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। रेलवे सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली छूट को बहाल करने जा रहा है। इतना ही नहीं जो पात्रता मानदंड है उसमें भी बदलाव करने को लेकर बात चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए जो आयु सीमा है उनमें बदलाव का प्लान कर रहा है। इसके साथ ही जो टिकट में रियायत मिल रही है। उन रियायतो को केवल कुछ कैटेगिरी तक ही सीमित रखा जाएगा। वहीं, अगर हम पहले की बात करते है, तो फिर इसमें सारे कैटेगिरी के लोगों को रियायतें मिलती थीं।
रेलवे बोर्ड की तरफ से बताया गया है। कि रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स को रियायत देने की योजना बना रही है, जिसमें सीनियर सिटीजन्स के लिए सब्सिडी बरकरार रखा जाएगा और इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है। अभी तक कोई भी जो नियम और शर्ते है उनको तय नहीं किया गया है।
रेल मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को किराए पर औसतन 53 प्रतिशत की छूट मिलती है। साथ ही दिव्यांगजनों, छात्रो और मरीजों को इस छूट के अलावा भी बहुत तरह की रियायतें मिलती हैं। लोकसभा में रेलवे कंसेशन को लेकर जब रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से प्रश्न किया गया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा गया। कि क्या रेलवे फिर से ट्रेन की टिकटों पर डिस्काउंट की सुविधा देगा। इस सवाल के जबाव में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर को टिकट पर सब्सिडी दी है। यह सब्सिडी करीब 59,837 करोड़ रुपये की थी। इसके अलावा संसद में जुड़ी स्थाई समिति हैं उस समिति ने स्लीपर और थर्ड एसी में यात्रा करने वाले जो सीनियर सिटीजन हैं। उन नागरिकों को भी ट्रेन की टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग