Punjab : सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से प्रदेश के गावों के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पंजाब में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 'मुख्य मंत्री ग्राम एकता सम्मान' के तहत 5 लाख रु का विशेष अनुदान देने की घोषणा की है।
सीएम भगवंत मान की तरफ से पंचायत चुनाव में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि गावों के सर्वांगीण विकास के लिए ये चुनाव बेहद ही जरूरी है, इसी वजह से प्रदेश सरकार ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने वाले गांवों को 5 लाख रु का विशेष अनुदान देने का फैसला लिया है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इस निर्णय से गावों में आम राय से पंचायतें चुनने का चलन बढ़ेगा, उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव गांव का विकास सुनिश्चित करने के लिए हैं। क्योंकि गांव के लोग एक दूसरे के दुख सुख सांझा करते हैं। सरपंच गांव का मुखिया होता है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार के इस निर्णय को गांव से भी अधिक से अधिक लोग लागू करेंगे। ताकि यह फाइनेंशियल हेल्प गांव को मिल सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना का मकसद गांव के सरपंच का चयन करके विकास की राह पर चलाना है।
यह भी पढ़ें : Credit card companies : जानिए कैसे करती है कमाई
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से यह भी ऐलान किया गया है कि ग्राम पंचायत के चुनाव को राजनीतिक छाया से मुक्त रखने हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पंचायत चुनाव के दौरान गावों में शांति पूर्ण माहौल बनाएं रखना है। इसके साथ ही सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की भलाई के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम ने मुख्य मंत्री ग्राम एकता सम्मान के तहत 5 लाख रु की राशि का विशेष अनुदान देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें : Fixed Deposit : ये बैंक दे रहे सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज, जानिए नाम
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान