Anlon Healthcare IPO GMP : हेल्थकेयर सेगमेंट में कामकाज करने वाली कंपनी एनलॉन हेल्थकेयर का आईपीओ 26 अगस्त यानी मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा जबकि इस आईपी का सब्सक्रिप्शन 29 अगस्त यानी शुक्रवार को बंद होगा।

Advertisement

एनलॉन हेल्थकेयर का आईपीओ ₹121.03 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से ₹121.03 करोड़ के 1.33 करोड़ शेयरों का एक नया इश्यू है।

Advertisement

Anlon Healthcare IPO Allotment Date

एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 1 सितंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। यानी निवेशकों को 1 अगस्त को आईपीओ अलॉट हो सकते हैं।

Anlon Healthcare IPO Listing Date

एनलॉन हेल्थकेयर का आईपीओ दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई (Bombay Stock Exchane, BSE) और एनएसई (National Stock Exchange, NSE) पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 3 सितंबर, 2025 तय की गई है।

Advertisement

Anlon Healthcare IPO Price Band : कम से कम कितने रुपये में कर सकते हैं निवेश?

एनलॉन हेल्थकेयर के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹86 से ₹91 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 164 है। एक रिटेलर द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹14,924 (164 शेयर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (2,296 शेयर) का है, जिसकी कुल राशि ₹2,08,936 है, और बीएनआईआई के लिए 68 लॉट (11,152 शेयर) का है, जिसकी कुल राशि ₹10,14,832 है।

Advertisement

Anlon Healthcare IPO Registrar

इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Anlon Healthcare IPO GMP

ग्रे मार्केट में एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ के रिस्पॉन्स को लेकर कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स पर आईपीओ का जीएमपी (GMP) सोमवार (25 अगस्त) को सुबह 9:48 बजे 0 रुपये था। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि अनऑफिशनयल मार्केट का डेटा सिर्फ एक अनुमान होता है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं होता है।

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)