Anlon Healthcare IPO GMP : हेल्थकेयर सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी एनलॉन हेल्थकेयर का आईपीओ में आज यानी 29 अगस्त को पैसा लगाने का आखिरी दिन है। अब तक आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 121.03 करोड़ रुपये के इस बुक बिल्ड इश्यू को ग्रे मार्केट में भी रिस्पोन्स मिल रहा है। यह इश्यू पूरी तरह से 1.33 करोड़ शेयरों का एक फ्रैश इश्यू है।

Advertisement

Anlon Healthcare IPO Subscription Status

एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 26 अगस्त, 2025 को खुला था और आज यानी 29 अगस्त, 2025 को बंद होगी। तीन दिनों के सब्सक्रिप्शन पीरियड में अब तक एनलॉन हेल्थकेयर का आईपीओ 3.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 29 अगस्त, 2025 सुबह 10:34:35 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल सेगमेंट में 27.14 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 1.01 गुना और एनआईआई कोटे में 3.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Advertisement

Anlon Healthcare IPO Allotment Date

एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 1 सितंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Anlon Healthcare IPO Listing Date

एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 3 सितंबर, 2025 तय की गई है।

Anlon Healthcare IPO Price Band

एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ का प्राइस बैंड 86 से 91 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 164 है। एक रिटेलर द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹14,924 (164 शेयर) (अपर प्राइस बैंड के आधार पर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (2,296 शेयर) का है, जिसकी कुल राशि ₹2,08,936 है, और बीएनआईआई के लिए 68 लॉट (11,152 शेयर) का है, जिसकी कुल राशि ₹10,14,832 है।

Advertisement

Anlon Healthcare IPO Registrar

इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Anlon Healthcare IPO GMP

ग्रे मार्केट में एनलॉन हेल्थकेयर आईपीओ का रिस्पॉन्स सकारात्मकता के साथ सपाट है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स पर आईपीओ का जीएमपी (GMP) शुक्रवार (29 अगस्त) को सुबह 8:32 बजे 5 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 91 रुपये के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 5.49% प्रीमियम के साथ 96 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि अनऑफिशनयल मार्केट का डेटा सिर्फ एक अनुमान होता है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं होता है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)