Mukesh Ambani Samdhi Net Worth: 12 जुलाई को देश की सबसे फेमस कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी और बेटी ईशा अंबानी की शादी पहले ही हो चुकी है। चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी के तीनों समधी क्या करते हैं और इनके पास कितनी संपत्ति है।

Advertisement

ईशा के ससुर अजय पीरामल के पास है इतनी संपत्ति

Advertisement

मुकेश अंबानी के समधी जो कि ईशा अंबानी के ससुर हैं उनके पास बेशुमार संपत्ति है। ईशा के ससुर अजय पीरामल हैं, जिनका पीरामल ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट ग्रुप्स में शामिल है। इस ग्रुप का बिजनस दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में फैला है। फॉर्ब्स के मुताबिक अजय पीरामल की नेटवर्थ करीब 2.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 23,170 करोड़ रुपये है। पीरामल बोर्ड में अजय पीरामल के साथ-साथ उनकी पत्नी स्वाति पीरामल, बेटे आनंद पीरामल और बेटी नंदिनी भी शामिल है।

Advertisement

मुकेश अंबानी के होने वाले समधी वीरेन मर्चेंट के पास है इतनी संपत्ति

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई 2024 को राधिका मर्चेंट से होने जा रही है। इस कपल के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर से मशहूर कलाकार से लेकर एक्टर-एक्ट्रेसेस को आमंत्रित किया गया था। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट, दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। इसके अलावा, वह कई अन्य व्यवसायों के लिए निदेशक के रूप में कार्य करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 755 करोड़ रुपये है।

Advertisement

अरुण रसेल मेहता

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से 2019 हुई थी। श्लोका के पिता अरुण रसेल मेहता टॉप बिजनेसमैन हैं। रोजी ब्लू हीरे के आभूषणों का एक प्रसिद्ध ब्रांड है जिसके रसेल मेहता एमडी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति तीन हजार करोड़ रुपये है। अरुण रसेल मेहता की कंपनी देश के 26 शहरों में 36 से ज्यादा जगहों पर काम करती है। अरुण रसेल मेहता की गिनती भी देश के बड़े कारोबारियां में होती है।

Advertisement

जल्द होने वाली है राधिका और अनंत की शादी

अरुण रसेल मेहता की गिनती भी देश के बड़े कारोबारियां में होती है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। कुछ दिनों पहले अंबानी परिवार के घर पर गृह शांति पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आज राधिका और अनंत की हल्की सेरेमनी है।