Anant-Radhika Engagement : मुकेश अंबानी जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक है। इन दिनों इनके घर में एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही है। वहीं, बीते दिनों जहां मुकेश और नीता अंबानी नाना-नानी बने थे। अब एक और खुशी उनके घर आ रही है और वे सास-ससुर बनने को तैयार है। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द दूल्हा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में अनंत की सगाई होने जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शाम सगाई होगी। बताया गया है कि सगाई का यह जो कार्यक्रम होने वाला है। यह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास- एंटीलिया में होगा। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि यह जो फंक्शन होगा इसमें कई सारी बड़ी हस्तियों शामिल होने वाले है। हालांकि, अभी तक किसी के जो नाम है। वो सामने नहीं आए है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल यानी 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में रोका सेरेमनी की थी। इस दौरान अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार शामिल हुआ था। सोशल मीडिया में इनकी जो तस्वीर है। खूब वायरल हुई थी।
बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कई वर्षों से एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शंस में भी देखा जाता रहा है। राधिका मर्चेंट अब बहुत जल्द ही अंबानी परिवार की छोटी बहू जा रही हैं।
राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ की बेटी हैं
राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट को बेटी है। विरेन मर्चेंट की गिनती भारत के समृद्ध शख्सियतों में गिनी जाती है। राधिका ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई से ही की है। इसके बाद राधिका ने अपने आगे की स्टडी न्यूयॉर्क में की है। वर्ष 2017 में ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद राधिका मर्चेंट ने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। राधिका को ट्रैकिंग, रीडिंग और स्वीमिंग का शौक है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान