नई दिल्ली: सही जवाब दें और जावा बाइक जैकेट इनाम में पाएं। जी हां अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे इनाम जीत सकते है। देश के दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह लोगों से जुड़ने के लिए तरह-तरह की पोस्ट भी शेयर करते हैं। अपने मजेदार पोस्ट की वजह से उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। 5 लाख तक के ईनाम जीतने का मिल रहा शानदार मौका, जानें कैसे ये भी पढ़ें
इस बार महिंद्रा एंड महिंद्रा उद्योग समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं और उन्हें लेकर सही जवाब देने वाले को जावा बाइक जैकेट इनाम में देने का वादा भी किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा उद्योग समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि आपके लिए संडे क्विज। हाल के दिनों में भारतीय मूल के लोगों ने राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में विश्व स्तर पर परचम लहराया है। नीचे दिए गए 12 लोगों में से कितने का नाम आप बता सकते हैं? सही उत्तर में एक को जावा बाइक जैकेट (यूनिसेक्स) मिलेगा। विजेता की घोषणा आने वाली कल होगी।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिहार के भागलपुर में इंतसार आलम नाम के एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर स्कॉर्पियो के आकार की एक पानी की टंकी का निर्माण करवाया है। इसको लेकर आनंद महिंद्रा ने कहा था, 'यह वो है जिसे मैं आगे बढ़ने की कहानी कहूंगा, स्कॉर्पियो राइजिंग टू द रूफटॉप। इसके मालिक को मेरा सलाम. हम उनकी पहली कार के लिए उनके स्नेह को सलाम करते हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेष कंपनी लि. के एक कर्मचारी का वीडियो देख कर आनंद महिंद्रा इमोशनल हो गए थे और कहा था कि अब वह बिजली सेवाओं को लेकर शिकायत करने से पहले कई बार सोचेंगे।
वहीं दूसरी ओर बता दें कि इस साल की शुरुआत में जावा मोटरसाइकल रेंज को बीएस6 (भारत स्टेज-6) ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले जावा और जावा 42 (जावा फोर्टी टू) बाइक भारतीय बाजार में पेश की गई थी। बीएस6 जावा और जावा 42 (जावा फोर्टी टू) का इंजन आउटपुट, स्पेशिफिकेशंस और फीचर्स आधिकारिक रूप से अब सामने आ गया है। दोनों बाइक्स में एक जैसा 293 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो नए बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेटेड है। नए मॉडल पहले की तुलना में कम पावरफुल हैं। पहले यह इंजन 27 पीएस का अधिकतम पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 अपडेट के साथ इनका आउटपुट थोड़ा कम हो गया है। नया इंजन अब 26.51 पीएस का पावर और 27.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नए बीएस6 इंजन मॉडल बीएस4 मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम तक भारी हो गए हैं। अब इनका कुल वजन 172 किलोग्राम हो गया है। जावा बीएस6 की कीमत 1.73 लाख रुपये से शुरू होता है, वहीं जावा 42 बीएस6 की कीमत अब 1.60 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बाइक को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान