नई दिल्ली: एप्पल फोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। 52999 रुपए का आईफोन 7 आपको 20000 हजार रु से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट टूगुड (2gud) आईफोन पर धमाकेदार ऑफर दे रही है। यहां पर रिफर्बिश्ड आईफोन 7 को 20,000 रुपए से भी कम में खरीद सकते है।
बता दें कि आईफोन के 32जीबी और 128जीबी स्टोरेज वाले मॉडल शामिल हैं। आईफोन 7 के 128जीबी मॉडल की कीमत 52,999 रुपए है, लेकिन इसका रिफर्बिश्ड मॉडल सिर्फ 18,999 रुपए में मिल रहा है। यानी ग्राहक को 34,000 रुपए का फायदा होगा।
ई-कॉमर्स कंपनियां एक्सचेंज ऑफर के चलते ग्राहकों से स्मार्टफोन खरीद लेती हैं। इसके बाद इन स्मार्टफोन में यदि किसी तरह की प्रॉब्लम होती है तो उन्हें ठीक कर लिया जाता है। साथ ही, इनकी बॉडी को चेंज करके इन्हें पूरी तरह नए जैसा कर दिया जाता है। ऐसे फोन को गैजेटवुड वारंटी कार्ड भी दिया जाता है। ये वारंटी 6 महीने या उससे ज्यादा के लिए होता है। इन्हें स्मार्टफोन को रिफर्बिश्ड कहा जाता है। फिर कंपनी इन्हें नए सिरे से डिस्काउंट कीमत के साथ बेच देती है। फ्लिपकार्ट ने रिफर्बिश्ड आइटम के लिए टूगुड नाम का प्लेटफॉर्म भी बना लिया है।
- Apple iPhone 7 (Silver, 128 GB) की कीमत लगभग 52,999 रु है जबकि 18,999 रु में खरीद सकते है।
- Apple iPhone 7 (Rose Gold, 128 GB) की कीमत लगभग 52,999 रु है जबकि 18,989 रु में खरीद सकते है।
- Apple iPhone 7 (Black, 128 GB) 42,999 की कीमत लगभग 52,999 रु है जबकि 16,999 रु में खरीद सकते है।
- Apple iPhone 7 (Rose Gold, 32 GB) की कीमत लगभग 42,999 रु है जबकि 16,989 रु में खरीद सकते है।
- Apple iPhone 7 (Black, 32 GB) की कीमत लगभग 42,999 रु है जबकि 16,999 रु में खरीद सकते है।
नोट: तो अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो बता दें कि रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन की कीमत अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अलग-अलग हो सकती है। इतना ही नहीं फेस्टिव सीजन या दूसरी सेल के दौरान इन पर बेहतरीन डील भी मिलती हैं। ऐसे में आप इन्हें और भी ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं।
एपल ने भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया है। एपल भारत में ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियंस के साथ कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध कराता है। ऑनलाइन मार्केटिंग के लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए एपल ने ब्लू डार्ट के साथ हाथ मिलाया है, जो ग्राहकों को घर-घर प्रोडक्ट पहुंचाएगा। एपल इंडिया स्टोर दुनिया भर में 38वां ऑनलाइन स्टोर है, जिसमें भारतीय ग्राहकों को एडवाइस करने के लिए एक्सपर्ट्स होंगे। लेकिन भारत के इसी एपल स्टोर में मौजूद कुछ प्रोडक्ट की कीमत काफी कम है। इन प्रोडक्ट में खासकर एपल एसेसरीज को शामिल किया गया है। इनकी कीमत 4000 रुपये से कम है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान