नई दिल्ली, अगस्त 16। भारत में आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक झटका लग गया है। महंगाई के एक और झटके के रूप में, देश भर के कई प्रमुख राज्यों में अमूल और मदर डेयरी के दूध के रेट एक साथ बढ़ा दिए गये हैं। नयी कीमतों के अनुसार, कई महानगरों में अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) 'अमूल' ब्रांड नाम से दूध और दूध के बाकी प्रोडक्ट बेचती है। अब जीसीएमएमएफ ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई सहित उन अन्य सभी बाजारों में दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है जहां अमूल अपने ताजा दूध की मार्केटिंग कर रही है। जीसीएमएमएफ ने कहा कि अमूल गोल्ड, शक्ति और ताजा दूध ब्रांडों की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी 17 अगस्त से प्रभावी होगी। अमूल के अनुसार, दूध के ऑपरेशन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण दूध की कीमतों में वृद्धि की गयी है।
कंपनी ने कहा है कि यह मूल्य वृद्धि दूध के ऑपरेशन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार लागत लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, कंपनी के सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि की है।
अमूल ने बयान में कहा कि 2 रु प्रति लीटर की वृद्धि, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 4 प्रतिशत की वृद्धि में तब्दील हो जाती है जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से कम है। अमूल दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को देती है।
मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मदर डेयरी ने मार्च में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है। इसका फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। थोक वेंडेड दूध (टोकन दूध) की कीमत 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 48 रुपये कर दी गई है। इसके एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने पिछले पांच महीनों में इनपुट लागत में वृद्धि देखी है और इसी कारण ये बढ़ोतरी की जा रही है।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर