Vande Bharat Amrit Bharat Express Schedule: भारतीय रेल द्वारा नई अमृत भारत ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें ट्रेनों की आवागमन का समय दिया गया है ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रेन को सेलेक्ट कर सके और उसका पूरा मजा उठा सकें। गौरतलब है की वंदे भारत एक सेमी बुलेट ट्रेन है और बेहतरीन सुविधाओं से लैस है। इसकी स्पीड काफी ज्यादा तेज है। गौरतलब है कि ये ट्रेन देखने में काफी स्टाइलिश है और इसकी सीट्स भी कंफर्टेबल हैं।

Advertisement

आपको बताते चलें कि भारतीय रेल विभाग द्वारा नई ट्रेन अमृत भारत ट्रेन की भी शुरुआत भी की है और यह ट्रेन हफ्ते में 2 दिन चलेगी। इसकी जानकारी आपको इस आर्टिरल में दी जा रही है।

Advertisement

दरभंगा से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली अमृत भारत ट्रेन है, जिसका नंबर 15557 और आनंद विहार से दरभंगा जाने वाली ट्रेन 15558 है।

वहीं एक और ट्रेन 22478/22477 वैष्णों देवी धाम से चलकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

गाड़ी नंबर 22488/22487 अमृतसर दिल्ली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन भी एक हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

Advertisement

अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और आपको किसी भी ट्रेन का शेड्यूल जाननें की जरूरत है तो आप रेलयात्री एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 139 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वह रेलवे की वेबसाइट या फिर एनटीईएस ऐप भी देख सकते हैं।

अमृत भारत ट्रेन की टाइमिंग और चलने के दिन

Advertisement

दरभंगा से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली गाड़ी नंबर 15557 शाम को 3:00 बजे दरभंगा से निकलेगी और 2:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन दोपहर में 12:35 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 15558, 11:50 पर दरभंगा पहुंचेगी 3:10 मिनट पर यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी और 1:35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।

Advertisement

ट्रेन नंबर 15557 सोमवार और गुरुवार को हफ्ते में दो दिन चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 15558 मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं गाड़ी नंबर 22477 रात 11:00 बजे वैष्णो देवी धाम कटरा पहुंचेगी। यह यह ट्रेन दोपहर में 3:00 बजे नई दिल्ली से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 22478 सुबह 6:00 बजे वैष्णो देवी धाम से निकलेगीऔर दोपहर में 2:00 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। यह ट्रेन सिर्फ बुधवार को छोड़कर हफ्ते के सभी 6 दिन चलेगी। इसे 4 जनवरी 2024 से शुरू किया जाना है। यह ट्रेन जम्मू तवी में लुधियाना और अंबाला जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी।

Advertisement

अमृतसर से दिल्ली के लिए जाने वाली नंबर 22488 सुबह 8:20 पर अमृतसर से चलेगी और दोपहर 1:50 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं अगर बात करें ट्रेन नंबर 22487 की तो यह दोपहर में 3:15 पर नई दिल्ली जंक्शन से चलेगी और 8:45 पर अमृतसर पहुंचेगी। शुक्रवार को छोड़कर बाकी हफ्ते के सभी दिन में यह ट्रेन चलेगी।

गाड़ी नंबर 22426 वंदेभारत एक्सप्रेस आंनद विहार टर्मिनल से चलकर अयोध्या कैंट जाएगी। यह ट्रेन आंनद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 पर चलेगी और दोपहर में 2:30 मिनट में अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।