D P Wires लौह और धातु उद्योग में काम करने वाली एक स्मॉल-कैप कंपनी है। यह कंपनी विशिष्ट एलआरपीसी स्ट्रैंड्स, स्टील वायर्स और जियोमेम्ब्रेन शीट्स का एक अग्रणी निर्माता है। इसको डीपी वायर्स फैमिली द्वारा प्रमोट किया जाता है। यह रतलाम, मध्य प्रदेश में स्थित हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब कंपनी वार्षिक 50 हजार मीट्रिक टन स्टील वायर का निर्माण कर सकती है, और अंततः उसकी योजना 70 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य तक पहुंचने की है।
लो रिलैक्सेशन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्ट्रैंड्स, स्टील वायर, नॉर्मल रिलैक्सेशन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट वायर और स्ट्रैंड्स उन प्रीमियम प्रोडक्ट्स में से हैं जिन्हें डी.पी. वायर्स लिमिटेड नेशनल और इंटरनेशनल मानकों के मुताबिक निर्माण करती है। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि 10 रु फेस वैल्यू पर आपके 7 शेयर के बदले 1 शेयर बोनस देगी।
डीपी वायर्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि शुक्रवार 29 सितंबर 2023 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बुलाई गई बैठक में इस पर विचार किया गया और इसकी मंजूरी दी गई। इसमें एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में कंपनी की अधिकृत पूंजी को 18 करोड़ रु बढ़ाना शामिल है
वही, कंपनी के पात्र शेयर होल्डर को रिकॉर्ड डेट पर रखे गए 7 इक्विटी शेयरों के मुकाबले 1 नए इक्विटी शेयर के अनुपात में बोनस शेयर जारी करना शामिल है। डीपी वायर्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उक्त उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड तिथि उचित समय पर हितधारकों को सूचित किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेंडलाइन पर उपलब्ध डी.पी. वायर्स के शेयर होल्डर पैटर्न के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ हरिवंश राय बच्चन के पास कंपनी के 2 लाख 81 हजार 112 इक्विटी शेयर थे, जो डी.पी. वायर्स की कुल चुकता पूंजी का 2.07 फीसदी है।
शुक्रवार 7 अक्टूबर 2023 को डी.पी. वायर्स के शेयर एनएसई पर 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 658.30 रु के स्तर पर बंद हुए। अगर हम कंपनी के 52 सप्ताह के उच्चतर की निचला स्तर की बात करें तो फिर कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 724.95 रु है। वही, अगर हम कंपनी के 52 सप्ताह के निचले स्तर की बात करें तो फिर कंपनी के 52 सप्ताह का निचला स्तर 330.30 रु है।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें