Reliance Brookfield Data Center: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तमिलनाडु में हुए ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में ब्रुकफील्ड के साथ डेटा सेंटर खोलने की बात कही है। इस बात जानकाकरी कंपनी के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने दी है। मिल रही जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज कनाडा की ब्रुकफील्ड कंपनी के साथ मिलकर आने वाले कुछ दिनों के अंदर तमिलनाडु में डेटा सेंटर खोलने जा रही है। डेटा सेंटर खोलने के साथ कंपनी इस तेजी से बढ़ते बाजार में इंट्री लेने जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस जॉइंट वेंचर में शामिल होने के लिए पिछले सा्ल जुलाई के महीने में 378 करोड़ रुपए का निवेश भी किया था। इस वेंचर में ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ डिजिटल रिएलिटी पहले से शामिल थी, जो की एक अमेरिका स्थित एक रियल स्टेट ट्रस्ट है। अब इस जॉइंट में तीनों कंपनी के पास 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
अंबानी ने तमीलनाडु ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट के दौरान बात करते हुए बताया कि उनकी कंपनी डेटा सेंटर खोलने के अलावा रिन्यूएबल एनर्जी के सोर्स से बिजली बनाने के लिए पैसे इनवेस्ट कर रही है। इसके अलावा रिलायंस ग्रीन हाइड्रोजन बनाने पर भी विचार कर रही है और रिलायंस, तमिलनाडु में कुछ ही दिनों के अंदर डेटा सेंटर खोलने का प्लान बना रही हैं।
इस दौरान मुकेश अंबानी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की तारीफ भी की है। अंबानी ने मीट के दौरान बोलते वक्त कहा कि तमिलनाडु में हसेशा से ही बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत वाली जमीन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला यह राज्य, देश के सबसे व्यापार अनुकूल राज्यों में से एक बन गया है और यहां पर व्यापार करना काफी ज्यादा आसान है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अंबानी ने कहा है कि जल्द ही तमिलनाडु एक ट्रिलियन की अर्थव्यस्था बन सकता है। उन्होंने का यही इस शिखर सम्मेलन के सही और उपयुक्त मोटो है।
अंबानी ने यह भी बताया कि रिलायंस ने कनाडा कि कंपनी ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और अमेरिकी कंपनी डिजिटल रिएलिटी के साथ मिलकर स्टेट ऑफ आर्ट डेटा सेंटर खोलने जा रही है, जिसके खुलने की संभावना अगले हफ्ते तक है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि तमिलनाडु भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसे बिजनेस के पॉइंट से सबसे बेहतर राज्यों में से एक माना जाता है। आपको बताते चलें कि इस जॉइंट वेंचर ने अगले सप्ताह चेन्नई में 20 मेगावाट का ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर शुरू करने की बात कही है।
वहीं इसके अलावा कंपनी का मुंबई में भी करीब 40 मेगावाट का एक डेटा सेंटर बनाने का प्लान चल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कंपनी ने इसके लिए मुंबई में करीब 2.25 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया है, जहां पर इस डेटा को सेंटर को बनाया जाना है।
आपको बताते चलें कि तमिलनाडु के विकास में रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। मिडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस ने अकेले तमिलनाडु में 1300 रीटेल स्टोर्स खोले हैं। इन्हें खलोने के लिए कंपनी के द्वारा इस राज्य में 35,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया गया है।
रिलायंस की इस पहल से तमिलनाडु के गांव के शहर के करीब 35 लाख तक लोगों डिजिटल रिवॉल्यूशन का लाभ मिल रहा है।
गौरतलब है कि रिलायंस के द्वारा 20 मेगावाट का डेटा सेंटर खोलने से तमिलनाडु को काफी फायदा मिल सकता है। यह तो आगे समझ ही आ जाएगा कि इस डेटा सेंटर से तमिलनाडु को क्या खास फायदा हुआ है। हालांकि इस फील्ड में रिलायंस की इंट्री एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- E20 Petrol vs XP100: क्या XP100 और Power 100 सच में Ethanol-Free हैं?