Jeff Bezos Net Worth: अरबपतियों की लिस्ट में अमेजॉन के जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। उन्होंने एलन मस्क को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है। इस साल की कमाई में जेनसेन हुआंग और मुकेश अंबानी, अडाणी से आगे चले गए हैं। चलिए अब आपको हम बताते हैं कि Jeff Bezos अब कितनी संपत्ति हो गई है।
जेफ बेजोस की इतनी हो गई है संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की नई रैंकिंग में अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जेफ बेजोस की नेटवर्थ में +$3.97B उछाल आया है। जिसके बाद उनकी संपत्ति $220B हो गई। जिससे वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसके अलावा एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट दर्ज हुई। जिसके बाद उनसे नंबर वन की कुर्सी छीन गई और उनकी कुल संपत्ति $217B हो गई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खिसक कर दूसरे स्थान पर आने के अलावा बर्नार्ड अर्नाल्ट तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
मुकेश अंबानी इस नंबर पर पहुंचे
बर्नार्ड अर्नाल्ट 199 अरब डॉलर क्लब से बाहरब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी को काफी पीछे छोड़ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जेनसेन हुआंग भी उनसे पीछे हैं। हालांकि, इस साल की कमाई में हुआंग और अडानी मुकेश अंबानी से आगे हैं।
जेफ बेजोस ने सबको पछाड़ा
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं और बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति में इजाफा होने के बाद नेटवर्थ अब 220 अरब डॉलर हो गया है।
इनके सापेक्ष एलन मस्क की संपत्ति केवल 751 मिलियन डॉलर ही बढ़ पाई और उनका नेटवर्थ 217 अरब डॉलर हो गया। बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत गुरुवार को 2.49 अरब डॉलर घटकर 199 अरब डॉलर रह गई। अभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज फ्रांस का यह अरबपति कुछ महीने पहले सबसे अमीर शख्स था। चौथे नंबर पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग है।
इस रैंकिंग में अडानी से आगे अंबानी, लेकिन कमाई में पीछे एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी, गौतम अडानी से इस रैंकिंग में काफी ऊपर पहुंच गए हैं।
अडानी 105 अरब डॉलर के साथ 14वें पोजीशन पर हैं। यही नहीं, अंबानी दुनिया में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले जेनसेन हुआंग से भी दो पायदान ऊपर हैं। हुआंग 109 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं। अमीरों की सूची में शामिल व्यक्तियों में से एंड्री स्कोच सबसे कम कमाई कर आखिरी स्थान यानी 50वें नंबर पर हैं।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका