नयी दिल्ली। कोरोना संकट में अगर आप बेरोजगार हो गए तो परेशान न हो। आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। जिन लोगों की नौकरी छूट गई या कारोबार ठप्प हो गया उनके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन एक अच्छी नौकरी का मौका ला रही है। अमेजन हर महीने 70 हजार रु तक कमाने का मौका देगी। इतना ही नहीं आपको सिर्फ दिन में 4 घंटे ही काम करना होगा। एक और अच्छी बात ये है कि मोटी कमाई का मौका आपको अपने ही शहर में मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन ने 20000 हजार भर्तियों का ऐलान किया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
अमेजन बहुत जल्द डिलिवरी बॉय की ढेर सारी भर्तियां करेगी। आपको डिलिवरी बॉय का नाम थोड़ा अजीब लग सकता है, मगर आपके पास कमाई का अच्छा मौका होगा। ध्यान रहे कि आपके पास स्कूल-कॉलेज के सर्टिफिकेट होने जरूरी हैं। इतना ही नहीं आपके पास अपनी स्कूटर या मोटरसाइकिल भी होनी चाहिए। अमेजन के सेंटर अब ज्यादातर शहरों में हैं, इसलिए आपके पास मौका होगा अपने ही शहर में नौकरी पाने का।
आपके पास अमेजन में बतौर डिलीवरी बॉय फुल टाइम के साथ-साथ और पार्ट टाइम जॉब का भी ऑप्शन होगा। आप पार्ट टाइम में भी तगड़ी कमाई कर सकते हैं। रोजाना केवल 4 घंटे काम करके आप हर महीने 70 हजार रु तक कमा सकते हैं। बता दें कि किसी भी डिलीवरी बॉय के लिए 4 घंटे में 150 तक पैकेट्स को जगह पर पहुंचाना संभव है। हर पैकेट की डिलीवरी पर आपको 15-20 रुपये इंसेंटिव मिलेंगे। डिलिवरी बॉय की सैलेरी 12-15 रु होती है। इस लिहाज से हर महीने 60-70 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं।
अगर आप अमेजन में डिलीवरी बॉय की नौकरी करना चाहते हैं तो आप सीधे इसकी वेबसाइट (https://logistics.amazon.in/applynow) पर जा सकते हैं। आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। डिलीवरी बॉय के लिए स्कूल-कॉलेज पासिंग के सर्टिफिकेट, सामान डिलीवर करने के लिए मोटरसाइकिल या स्कूटर होना जरूरी है। आपके पास बाइक या स्कूटर जो भी हो उसका बीमा, आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।
अमेजन में डिलिवरी बॉय की जॉब के लिए आप ईमेल के जरिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए उपलब्ध फॉर्म में जरूरी डिटेल देनी होती है। जब भी आपका सिलेक्शन होता है तो कंपनी की तरफ से आपको सामान पहुंचाने की जानकारी और ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ध्यान रहे कि अमेजन जैसी जगहों में डिलीवरी बॉय की नौकरी किसी तरह के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित नहीं होती। जब आप चाहें वहां से काम छोड़ सकते हैं। मगर अच्छा प्रदर्शन न होने के चलते कंपनी भी आपको बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग