नई द‍िल्‍ली: बस एक द‍िन बाद नया साल शुरू होने वाला है। नए साल पर अमेज़न अपने प्लैटफॉर्म पर मेगा सैलरी डेज का ऐलान किया है। इस सेल की शुरुआत 1 जनवरी 2021 से शुरू होकर 3 जनवरी 2021 तक चलेगी। बता दें कि सेल के दौरान अमेज़न इंडिया ग्राहकों को बड़े और छोटे सामान, टीवी, लैपटॉप और हेडफोन जैसे प्रोडक्ट की खरीद पर कई तरह की स्पेशल डील और डिस्काउंट दे रही है।

Advertisement

इस कार्ड से ट्रांसैक्शन पर 10% का डिस्काउंट
इसके अलावा सेल में सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, आईएफबी, बोट, सोनी और जेबीएल जैसे ब्रैंड के हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स पर बड़ी बजत कर सकेंगे। इसके अलावा अमेज़न इंडिया कई तरह के फाइनैंस ऑप्शन भी दे रही है। इसमें नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई के ज़रिए 1,250 तक और 1,500 रुपये तक के ट्रांसैक्शन पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Advertisement

इन प्रोडक्ट्स पर म‍िलेगा 40% तक की छूट

  • बेस्‍ट-सेलिंग वॉशिंग मशीन पर पाएं 35% तक की छूट
  • 6,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदें रेफ्रिजरेटर्स
  • डैकिन, एलजी, सैन्‍यो, वोल्टाज जैसे टॉप ब्रैंड्स के एसी (एयर कंडीशनर्स) पर मिल रही है 35% तक की छूट
  • ग्राहक माइक्रोवेव्स पर 40% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं
  • किचन के लिए चिमनी पर ग्राहकों को 40% तक की छूट दी जा रही है

Advertisement

टीवी पर 30 फीसदी तक की डिस्काउंट

  • 32 इंच टीवी पर 25% तक की छूट पाई जा सकती है
  • ग्राहक एंड्रॉयड टीवी पर 30% तक की बचत कर सकते हैं
  • प्रीमियम टीवी पर ग्राहकों को 30% तक का डिस्‍काउंट दिया जाएगा

सस्‍ते में खरीदें लैपटॉप
बोट, जेबीएल, एमआई जैसी ब्रैंड के साउंड बार्स पर 30% तक की छूट पाई जा सकती है। वहीं बोट, जेबीएल जैसी कंपनी के हेडफोंस पर 50% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बोस, सोनी, हरमन कार्डन के प्रीमियम हेडफोंस और स्पीकर्स पर 9 महीने तक की नो-कॉस्‍ट ईएमआई का ऑप्शन दिया जा रहा है। इस सेल में ग्राहक टॉप ब्रैंड्स के लैपटॉप और डेस्‍कटॉप पर 30,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं 30% तक के डिस्काउंट पर टॉप ब्रैंड्स के टैबलेट्स को घर लाया जा सकता है। इसके अलावा टॉप ब्रैंड्स की स्मार्ट वॉच और फिटनेस ट्रैकर्स पर 40% तक की छूट भी पाई जा सकती है।

Advertisement