Amazon Mega Electronics Day Sale : अमेजन ने हाल ही में मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स डेज़ नाम से इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए एक और सेल इवेंट का ऐलान किया है। इस सेल में खास कर लैपटॉप, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स को शामिल किया गया है। सेल में जिन कंपनियों के गैजेट्स पर आपको छूट मिल सकती है, उनमें ऐप्पल, सैमसंग, कैनन, लेनोवो, सोनी, बोट, फायर-बोल्ट जैसे मशहूर ब्रांड्स शामिल हैं। आपको वियरेबल, टैबलेट, पीसी एक्सेसरीज, कैमरे और लैपटॉप सहित इलेक्ट्रॉनिक्स की एक बड़ी रेंज पर शानदार मिल सकती हैं।
बैंक कार्ड पर खास ऑफर
10 मार्च से ये अमेजन मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स सेल शुरू हुई है। ग्राहक 11 मार्च से 14 मार्च तक एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी बैंक और यस बैंक कार्ड के जरिए 10 फीसदी की इंस्टैंट छूट का भी मजा ले सकते हैं।
उठाएँ ऑफर्स का फायदा
ऊपर बताई गयी डील्स के अलावा इस सेल में अमेजन पर पॉपुलर प्रोडक्ट भी शामिल किए गए हैं जिनमें कई सेलर्स के ऑफ़र और डील्स शामिल हैं। चाहे आप लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हों, अमेज़न के पास आपके लिए बहुत कुछ है। आपको लेटेस्ट आसुस वीवोबुक 14, फायर-बोल्ट फीनिक्स राउंड डायल, बोट एयरडॉप्स एटम 81, सैमसंग टैब ए8, लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 और कई अन्य शानदार प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर मिलेंगे।
ये है डिस्काउंट की डिटेल
3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ आसुस वीवोबुक 14 लैपटॉप 35990 रुपये में उपलब्ध है। लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप 3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ 33,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फायर-बोल्ट फीनिक्स स्मार्ट वॉच फिलहाल 1,699 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ऐप्पल वॉच एसई की कीमत वर्तमान में 34,990 रुपये है, लेकिन ग्राहक बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी पर 1,500 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
जानिए बाकी ऑफर्स की डिटेल
फायर-बोल्ट निंजा कॉल प्रो को 1,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि नॉइज़ कलरफिट पल्स ग्रैंड स्मार्ट वॉच 1,199 रुपये की कीमत में मिल रही है। बोट एयरडोप्स एटम 81 को केवल 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बोट आवांटे बार ऑरियन इस समय 7,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जेबरॉनिक्स जुक बार 9500 डब्लूएस प्रो की कीमत 14,999 रुपये है। सोनी डिजिटल व्लॉग कैमरा जेडवी 1 को 69,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉजिटेक बी170 वायरलेस माउस विश्वसनीय कनेक्टिविटी, 12 महीने की बैटरी लाइफ और आधुनिक डिजाइन के साथ डिस्काउंट पर मिल रहा है। ध्यान रहे कि ग्राहक 14 मार्च तक इन ऑफ़र्स का लाभ उठा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान