नई दिल्ली: ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। अब आप अमेजन से भी ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे। जी हां ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपने मोबाइल ऐप पर यात्रियों को ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ हाथ मिलाया है।
बता दें कि लगभग डेढ़ साल पहले अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फ्लाइट टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की थी। उसके बाद नवंबर 2019 में बस टिकट बुकिंग का फीचर एड किया। अब कंपनी ने ग्राहकों को रिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा भी दे दी है।
अमेजन अपने प्लेटफॉर्म से पहली ट्रेन टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी कैशबैक दे रही है, जो कि 100 रुपये तक है। वहीं प्राइम मेंबर्स को थोड़ा ज्यादा 12 फीसदी कैशबैक मिल रहा है, जो कि 120 रुपये तक है। कैशबैक ऑफर सीमित अवधि के लिए मान्य है। नए फीचर के तहत शुरुआती अवधि के लिए कंपनी ने सर्विस व पेमेंट गेटवे ट्रांजेक्शन चार्जेस से छूट दी है।
अमेजन ऐप पर ट्रेन टिकट बुक करते वक्त सभी ट्रेनों में सीट व कोटा की उपलब्धता को चेक किया जा सकता है। अमेजन से बुक की गई टिकट्स के लिए ग्राहकों के पास लाइव पीएनआर स्टेटस चेक, बुक की गई टिकट को डाउनलोड व कैंसिल करने की सुविधा जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। अमेजन पे बैलेंस का इस्तेमाल कर बुक की गई ट्रेन टिकट को कैंसिल करने पर या बुकिंग फेल होने पर ग्राहकों को तुरंत रिफंड हासिल होगा।
अमेजन का ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर एंड्रॉयड व iOS दोनों तरह के ऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अमेजन ऐप पर अमेजन पे टैब में ट्रैवल कैटेगरी के तहत फ्लाइट, बस और ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर मौजूद है। यूजर आसानी से रेल यात्रा का रूट, यात्री की तारीख आदि सिलेक्ट कर सकते हैं और उनके सामने सभी उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी। पेमेंट के लिए अमेजन पे बैलेंस/अमेजन पे आईआरसीटीसी क्रेडिट कार्ड या अन्य डिजिटल पेमेंट माध्यम का इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेजन से बुक की गई ट्रेन टिकट कैंसिल करने के लिए योर ऑर्डर्स सेक्शन में जाकर ऐसा किया जा सकता है। बुक हो चुकी टिकट भी इसी सेक्शन में दिखेगी। जानकारी दें कि टिकट को यात्रा से 120 दिन पहले तक एडवांस में बुक किया जा सकता है। एक बार में 6 लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तत्काल टिकट बुकिंग के मामले में एक ट्रांजेक्शन में मैक्सिमम 4 लोगों के लिए टिकट बुक की जा सकती है। ऐप पर रेल यात्रा से जुड़ी ताजा सेफ्टी गाइडलाइंस भी मौजूद हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान