नई दिल्ली, सितंबर 28। सोने के गहने भारत में महिलाओं के लिए काफी महत्व रखते हैं। महिलाएं खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गहनों को पसंद करती हैं। एथनिक आउटफिट्स पर इनकी जरूरत और भी अधिक होती है। पर सोने के रेट देखते हुए हर महिला इस स्थिति में नहीं होती कि वे ज्वैलरी या गहने खरीद सके। पर अब एक मौका आया है सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का। फेस्टिव सीजन में शानदार गोल्ड पीसेस खरीदने का बेहतर मौका आया है। यह मौका लाई है अमेजन। अमेजन पर इस समय ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। इसी सेल में टॉप ब्रांड्स और ट्रेंडी स्टाइल्स के गहनों पर बेस्ट डील्स और ऑफर मिल रहे हैं। आप कम कीमत में अपने पसंद के गहने खरीद सकती हैं। इन सोने के गहनों को कम कीमत पर खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। आगे जानिए किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिल रही है।
ज़ेया 18के (750) एक खूबसूरत येलो गोल्ड वाली चंद्रिका नोज पिन है। ये नोज पिन एक डाइमंड के साथ तैयार की गयी है। ये एक खूबसूरत डिजाइन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 3649 रु है। मगर इस पर 24 फीसदी की छूट मिल रही है। इससे आप इस नोज पिन को 2761 रु में खरीद सकती हैं।
सेन्को गोल्ड ऑरा कलेक्शन 22के येलो गोल्ड चूड़ी
सेन्को गोल्ड ऑरा कलेक्शन 22के येलो गोल्ड चूड़ी की कीमत वैसे तो 55115 रु है। मगर इस पर 1 फीसदी छूट मिल रही है। इस तरह आपको यह 54230 रु में मिल जाएगी। इस चूड़ी को 22के येलो गोल्ड से तैयार किया गया है। ये बीआईएस हॉलमार्क द्वारा प्रमाणित भी है।
आप यहां से सोने के झुमके भी सस्ते में खरीद सकते हैं। कल्याण ज्वेलर्स द्वारा तैयार किए गए 14के में येलो गोल्ड में इयरिंग्स पर 21 फीसदी की छूट मिल रही है। इस रह आपको यह 8485 रु की कीमत वाले झुमके 6655 रु में मिल जाएंगे।
जायअलूकास की इयररिंग्स
फूलों के आकार में तैयार की गयी जायअलूकास की इयररिंग्स 22के पीले सोने से बनी हैं। इस पर बीआईएस हॉलमार्क भी है। वैसे तो इसकी कीमत 12480 रु है। मगर इस पर 14 फीसदी की छूट मिल रही है। इस तरह आपको यह 10732 रु में मिल जाएगी।
कल्याण ज्वेलर का एक खूबसूरत गोल्ड पेंडेंट सर्वाधिक 30 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 6035 रु है, मगर छूट के कारण यह आपको 4224 रु में मिल जाएगा। ये एक स्टार शेप पेंडेंट है, जिसमें हीरा जड़ा हुआ है।
यहां रोज़ गोल्ड से बनी डायमंड रिंग भी मिल रही है। वैसे तो इसकी कीमत 15629 रु है। मगर इस पर 6 फीसदी की छूट मिल रही है। इस तरह आपको यह 14535 रु में मिल जाएगी।
आपकी क्यूबिक जिरकोनिया रिंग भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकती हैं। इसकी कीमत 7736 रु है। मगर इस पर 26 फीसदी की छूट मिल रही है। इस तरह आपको यह 5681 रु में मिल जाएगी।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट