Amazon AWS : अमेजन वेब सीरीज ने भारत में वर्ष 2030 तक क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख 5 हजार 600 करोड़ रु (12.7 बिलियन डॉलर) को इन्वेट्समेंट करने का ऐलान किया है, कंपनी यह इन्वेट्समेंट क्लाउड सर्विसेज में कस्टमर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कर रही है।

Advertisement

अमेजन की क्लाउड कंप्यूटिंग यूनिट एडब्लूएस ने एक बयान में कहा कि देश में डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे में नियोजित इन्वेस्टमेंट से इंडियन बिजनेसेज में हर वर्ष औसतन 1 लाख 31 हजार 700 फूल टाइम इक्विवलेंट नौकरियों का समर्थन होगा।

Advertisement

ये पोजीशन देश में निर्माण, सुविधा रखरखाव, इंजीनियरिंग, दूरसंचार और अन्य नौकरियों सहित डेटा सेंटर आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा हैं।

एडब्लूएस की तरफ से कहा गया है कि उसकी देश में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख 5 हजार 600 करोड़ रु का इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है। देश में इसकी लॉन्ग टर्म कमिटमेंट वर्ष 2023 तक 1 लाख 36 हजार 500 करोड़ रु (16.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच जायेगी।

Advertisement

कंपनी वर्ष 2016 से वर्ष 2022 के बीच 30,900 करोड़ रु निवेश कर चुकी है। जो वर्ष 2030 तक देश में 1 लाख 36 हजार 500 करोड़ रु का कुल निवेश लायेगा।

एक बयान में कहा गया है कि इस इन्वेस्टमेंट से वर्ष 2030 तक देश के कुल ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट में 1 लाख 94 हजार 700 करोड़ रु का योगदान होने का अनुमान है।

Advertisement

एडब्लूएस ने कहा कि देश में इसके इन्वेस्टमेंट का कार्यबल विकास, कौशल अवसरों और प्रशिक्षण, सामुदायिक जुड़ाव और स्थिरता पहल जैसे क्षेत्रों में स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।

देश में कंपनी का 3 डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर है जिसमें पहला एडब्लूएस एशिया पैसिफिक (मुंबई) क्षेत्र, इसको वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया। वही, एडब्लूएस एशिया पैसिफिक (हैदराबाद) क्षेत्र, नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया।

Advertisement

दोनों एडब्ल्यूएस रीजन को भारतीय कस्टमर्स को ज्यादा लचीलापन और उपलब्धता के साथ वर्कलोड चलाने के लिए कई सारे ऑप्शन को देने के लिए डिजाइन दिया गया है। यह भारत में सुरक्षित रूप से डेटा स्टोर करे और कम विलंबता वाले अंतिम उपयोगकर्ताओं की सेवा करें।

एडब्ल्यूएस ने वर्ष 2016 से वर्ष 2022 के बीच एडब्ल्यूएस पैसिफिक (मुंबई) क्षेत्र में 30 हजार 900 करोड़ रु से ज्यादा का निवेश किया है। इसमें उस क्षेत्र में डेटा केंद्रों के निर्माण व रख रखाव और संचन से जुड़े पूंजीगत और ऑपरेटिंग एक्सपेंस दोनों शामिल है।

Amazon Layoff: अब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा Amazon, क्या है कंपनी का प्लान|GoodReturns
Advertisement