नई दिल्ली, नवंबर 7। भारत में कई तरह के फल बिकते हैं। इनकी कीमत कम-ज्यादा होती है। अगर भारत में बिकने वाले फलों की कीमत पर नजर डालें तो यह 400-500 रु प्रति किलो से अधिक नहीं होती। मगर एक आम आदमी के लिए इतनी कीमत भी बहुत अधिक हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनकी कीमत हजारों-लाखों रु तक होती है। जी हां दुनिया में ऐसे कई फल हैं। आज हम बात करेंगे, इनमें सबसे महंगे फल की, जिसकी कीमत हीरे से भी अधिक है।
आम तौर पर भारत के बाजारों में आपको सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची जैसे फल मिलेंगे। आपने इन्हें कभी न कभी खाया ही होगा। पर यदि आपको कोई फल लाखों रु की कीमत पर मिले तो क्या आप उसे खरीदेंगे? शायद आप उसे न खरीदें, मगर उस फल की जानकारी जरूर ले लीजिए। जिस फल की हम बात कर रहे हैं वो है एक खास खरबूजा।
युबरी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल है। ये खास खरबूजा जापान में मिलता है। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में लाखों रु में होती है। इसे खरीदने को लेकर आम आदमी शायद सोच भी नहीं सकता। अब जानते हैं कि ये फल इतना महंगा क्यों बिकता है।
युबरी खरबूजा हीरे से भी महंगा है। बता दें कि जापान में इस फल को नीलामी के जरिए बेचा गया था। अहम बात यह है कि युबरी को जापान में ही उगाया और बेचा जाता है। इसका निर्यात बेहद कम है। युबरी खरबूजे की खासियत यह है कि इसे सूरज की रोशनी के बजाय ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।
जापान के युबरी खरबूजे की कीमत 10 लाख रु तक हो सकती है। यानी आपको 2 खरबूजे 20 लाख रुपये में मिलेंगे। बता दें कि अब से करीब 2 साल पहले जापान में 2 खरबूजे नीलाम हुए थे और तब यह 33,00,000 रुपये में बिके थे। यह एक मीठा फल होता है।
युबरी खरबूजे को होक्काइडो में सख्त सर्दियों में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उगाया जाता है। इस फल को क्षेत्र का गौरव माना जाता है। युबरी खरबूजे की फसल मई में शुरू होकर अगस्त तक चलती है। इन खरबूजों की कीमत कुछ हज़ार येन तक होती है, जो बहुत अधिक है। जून में आई रिपोर्ट के अनुसार इस साल की नीलामी में कुल 466 क़ीमती खरबूजे बिके थे। इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने सबसे ज्यादा कीमत चुकाई। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को दान किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया। जापान से बाहर युबरी खरबूजों का निर्यात बहुत कम किया जाता है। हैरानी वाली बात है कि इतना महंगा होने के बावजूद इस फल की मांग बहुत अधिक है। सीजन में भारतीय खरबूजा 20 रु प्रति किलो तक पर मिल जाता है। इस लिहाज से अगर भारतीय खरबूजे की तुलना जापानी युबरी खरबूजे से करें तो उसकी कीमत 1 लाख गुना ज्यादा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान