नई दिल्ली, सितंबर 14। शेयर बाजार आपको तब रिटर्न देता है जब आप इसमें लंबे समय तक रुकने की क्षमता रखते हैं। अगर आप शेयर बाजार में 10 साल का इंतजार नहीं कर सकते तो आपको शेयर मार्केट में पैसा लगाने के विषय में नहीं ही सोचना चाहिए। यह हमेशा कहा जाता है कि शेयर मार्केट लंबी अवधि के लिए है, और यहां आपकों धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आपका धैर्य ही यहां आपको लखपति से करोड़पति बनाता है।
दो दशक पहले एक जनवरी 1999 को एसआरएफ के एक शेयर की वैल्यू केवल 2.06 रुपये थी। 2008 शुरू होते होते इसकी वैल्यू करीब 11 गुना बढ़ गई। एक दशक के बाद साल 2014 के शुरू में इसकी कीमत में 43.51 रुपये तक पहुंच गई और आज यानी की 14 सितंबर को इसकी कीमत 2829 रुपये के करीब है। अगर बीते 23 सालों में इसके रिटर्न को प्रतिशत में देखें तो इसने 1,32533 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अगर पिछले महीने की बात करें तो एनएसई पर पिछले एक महीने में, एसआरएफ शेयर की वैल्यू ₹2493.85 से बढ़कर ₹2730.20 के स्तर पर पहुंच गई है। 30 दिनों की स्टॉक की वैल्यू लगभग 9.48 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले 6 महीनों में एसआरएफ ने अपने निवेशकों को 15.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर एक साल के रिटर्न की बात करें तो इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमत लगभग ₹2137.10 से ₹2730.20 पर पहुंच गई है। यानी की निवेशकों को 27 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
अगर पिछले 5 वर्षों में एसआरएफ के रिटर्न को देखें तो इसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पांच सालों में कंपनी के स्टॉक ने 762 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले दस सालों में एसआरएफ के स्टॉक की कीमत बीसएसई पर लगभग 6025 प्रतिशत ऊपर उठी है। जबकि पिछले 23 वर्षों में कंपनी के शेयर ने 1,32533 फीसद का रिटर्न दिया है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा