Toll Tax: हम सभी टोल नाकों से परिचीत हैं। जब कभी भी हम नेशनल या स्टेट हाईवे से यात्रा करते हैं तो हमे टोल प्लाजा मिलते हैं। यहां कार, बस, ट्रक समेत तमाम गाड़ियों से टैक्स वसूला जाता है। अगर बात नेशनल और स्टेट हाइवे की करें तो इनपर दोपहिया वाहनों से टैक्स नहीं वसूला जाता है। इन हाइवेज पर चार पहिया और अन्य व्यवसायिक वाहनों को टैक्स भरना होता है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ऐसा होता है, केवल चार पहिया या बड़ी गाड़ियों को ही, क्यों टोल टैक्स देना होता है।
क्यों नहीं लगता दोपहिया वाहनों पर टोल (why No toll tax for Two wheeler)
दोपहिया वाहनों का टैक्स नहीं लगता है इसक कारण है इन गाड़ियों का वजन। दोपहिया वाहनों का वजन चार पहिया वाहनों की तुलना में बेहद ही कम होता है। दोपहिया वाहन पर ज्यादा समान की ढुआई भी नहीं कर सकते। इस लिए इन वाहनों से रोड के खराब होने के चांसेज कम होते हैं। इसिलिए दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त रखा गया है।
आर्थिक स्थिति
सरकार का यह मानना है कि दोपहिया वाहन कम कमाई करने वाले लोगों का साधन है। अमीर लोग अक्सर चारपहिया वाहन से ट्रैवेल करते हैं। गरीब या कमजोर वर्ग के लोग इन वाहनों को अफोर्ड नहीं कर सकते। इस आधार पर भी सरकार इनसे टैक्स नहीं वसूलती है।
साईज
जाहिर सी बात है कि बडे़ वाहन जैसे की कार, ट्रक, बस, आदि अलग-अलग साइज के होते हैं, इनके साइज के आधार पर इनका टोल टैक्स चार्ज अलग-अलग होता है। अगर बात दोपहिया वाहन की करें तो इसका साइज सभी अन्य गाड़ियों से छोटा होता है। इस वजह से दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त रखा गया है।
क्यो लगता है टोल टैक्स
बड़े वाहनों से सरकार टैक्स इसलिए वसूलती है क्योंकि उसे नेशनल हाईवे के बनाने में लगे खर्च और उसके मरम्मत के लिए पैसों को प्रबंध टोल से ही करना होता है। एक बार हाइवे बनने के बाद इसे एक निश्चित सयम पर रिपेयर भी किया जाता है। इन्हीं कारणों से देश में टोल टैक्स लगाया जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग