Multibagger Stock: एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के शेयर ने अपने लंबे समय के निवेशकों को दो सालों में तगड़ा रिटर्न दिया है और उनको करोड़पति बना दिया है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के शेयर ने दो सालों में निवेशकों को 158185 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देकर चौंका दिया है। हालांकि, इस कंपनी का जो शेयर है। यह शेयर बिकवाली के प्रेशर में है। इसका शेयर लगभग 41.42 प्रतिशत गिर गया है। सोमवार को इसका शेयर एनएसई पर 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 554.10 रुपये पर बंद हुए, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

स्टॉक 35 पैसे से 862.25 पर पहुंचा  

इस कंपनी के शेयर प्राइस की हिस्ट्री के अनुसार, इसका शेयर 27 अक्टूबर 2021 का बंद भाव एनएसई पर 35 पैसे से बढ़कर 10 जनवरी 2023 को 554.10 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के शेयर ने काफी तगड़ा रिटर्न दिया है और इसका शेयर लगभग 158185.71 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। इसका शेयर पिछले एक साल में 80.71 प्रतिशत चढ़ा है। 

Advertisement
करोड़पति बन गए निवेशक

इस कंपनी के शेयर प्राइस हिस्ट्री के अनुसार, अगर कोई निवेशक है। जिसने 15 महीने पहले इस शेयर में 35 पैसे के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज यह राशि बढ़कर 16 करोड़ रूपये हो गई होती। बता दें एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कर्ज में है और पिछले कई दिनों से यह कंपनी कर्ज में हैं और पिछले कई दिनों तक इसकी ट्रेडिंग भी बंद थी। 

Multibagger Stocks: साल 2022 में इन 5 सरकारी बैंकों ने दिया 100% से ज्यादा का रिटर्न | Good Returns
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड कपड़ों के बिजनेस से जुड़ी है

यह जो एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड कंपनी है। यह कंपनी एक भारतीय वर्टीकल इंटीग्रेटेड मल्टी-प्रोडक्ट टेक्सटाइल कंपनी है। यह कंपनी टेरी तौलियों का उत्पादन करती है। कंपनी का बिजनेस फैब्रिक, रेडीमेड गारमेंट्स, कंपनी यार्न और तौलिया बनाने, प्रोसेसिंग और उनका बिजनेस करती है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड टेक्सटाइल में सक्रिय हैं। यह कंपनी साल 2000 में निगमित है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड एक स्मॉल कैप कम्पनी है। 

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।