PM Vaya Vandana Yojana : लगभग सभी लोग अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते है। जिसके लिए वे कई तरह की बचत योजनाओं में इन्वेस्ट करते हैं। कई सारे लोग होते है। जो अपनी नौकरी के दौरान रिटायरमेंट की प्लानिंग नही कर पाते है। सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के लिए एक योजना चलाई जाती हैं। व्यक्ति को इस योजना में केवल एक बार निवेश करना है और वो अपने हर महीने पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। इस सरकारी योजना में पति-पत्नी दोनों की निवेश कर सकते है। इस योजना का नाम वय वंदना योजना हैं। आइए जानते है इसके बारे में।

Advertisement

इस योजना को एलआईसी करती है ऑपरेट

यह योजना व्यक्ति के रिटायरमेंट के बाद उसकी वित्तीय योजना की आवश्यकताओं को पूरा करती है। जिन व्यक्तियों की आयु 60 वर्ष से अधिक है। वे उस वय वंदना योजना का फायदा उठा सकते है। पहले यह योजना 4 मई 2017 से 31 मार्च 2020 तक के लिए ही उपलब्ध थी। इसके बाद इस योजना की डेट बढ़ा दी और इसकी डेट को बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दिया था। इस पेंशन योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ऑपरेट करती है। एलआईसी की वय वंदना योजना एक बीमा पॉलिसी है। इसके साथ ही एक पेंशन योजना है। जो भारत के सीनियर सिटीजन को सुरक्षा प्रदान करती हैं।

Advertisement
कितना ब्याज मिलता है

इस वय वंदना योजना में मासिक पेंशन का फायदा लेने वाले जो निवेशक हैं उनको निवेश पर 10 वर्षों तक वार्षिक 7.40 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इस पेंशन योजना में कोई भी वरिष्ठ नागरिक है। जो 15 लाख रु तक का निवेश कर सकता है। इसमें पहले निवेश की अधिकतम सीमा 7.5 लाख रु का निवेश कर सकती है।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: बेटी के जन्म पर सरकार देगी 50,000 रु और 1 लाख का बीमा | Good Returns
कितना करें निवेश 9,000 पेंशन पाने के लिए

अगर कोई नागरिक है जिसकी आयु 60 वर्ष है और वो 1,000 रु महीने पेंशन पाना चाहता है, तो फिर उसको एक बार में 1.62 हजार रु निवेश करने होंगे। इस योजना में अधिकतम 9250 रु महीने की राशि ली जा सकती है। इसको पाने के लिए सीनियर सिटीजन को 15 लाख रु का निवेश करना होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है।

इनकम पी टैक्स छूट नहीं मिलती

जो लोग प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करते हैं उनको इनकम पर छूट नहीं मिलती है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करना चाहता है, तो फिर इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। इस स्कीम में जीएसटी पर छूट मिलती है। इस योजना में मासिक पेंशन भी ले सकते है और सालाना पेंशन भी ले सकते है।