BSNL : सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों को लुभाने के प्रयास के लगी हुई है। बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए प्रीपेड व पोस्टपेड में बेहतर रिचार्ज तो मौजूद ही है साथ ही कंपनी के पास अपने फाइबर यूजर्स के लिए कई बेहतरीन प्लान मौजूद है। हाल ही में कम्पनी ने एक बेहतरीन प्लान को पेश किया था। कम्पनी का यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। इस प्लान में ग्राहकों को कई सारे शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे है। जैसे- 300 जीबी से अधिक डाटा, मुफ्त कॉलिंग और 211 टीवी चैनल का फायदा मिल रहा हैं, तो फिर चलिए जानते है इस प्लान के बारे में सारी डिटेल।
सबसे पहले हम कम्पनी के इस प्लान की कीमत बात करें, तो कंपनी इस प्लान की कीमत 528 रूपये हैं। इस भारत फाइबर ब्रॉडकास्ट कॉम्बो प्लान को कम्पनी ने बीएसएनएल ट्रिपल प्ले सर्विस नाम दिया है। क्योंकि इसमें कई सारे लाभ मिलते है। जैसे इंटरनेट, टेलीफोन और आईपीटीवी। ग्राहकों को इस प्लान में 10एमबीपीएस की स्पीड में 300जीबी से अधिक डाटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राहक पूरे इंडिया में अनलिमिटेड कॉलिंग का मुफ्त में लाभ उठा सकते है।
कंपनी की तरफ से इस प्लान में 211 चैनल ऑफर किए जा रहे है, इस प्लान में स्पोर्ट्स 18 चैनल भी शामिल है। इस चैनल की लिस्ट में केवल स्पोर्ट्स चैनल ही नहीं शामिल है। इसके साथ ग्राहकों को न्यूज व एंटरनटेनमेंट चैनल लाभ मिलेगा।
बीएसएनएल का यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। लेकिन अगर आप इस प्लान का फायदा लेना चाहते है, तो फिर आप नजदीकी बीएसएनएल स्टोर पर जाकर रिचार्ज करवा सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है या फिर कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉन्टेक्ट कर इसे एक्टिव कर सकते हैं। वहीं इस प्लान की कीमत 528 रूपये है। लेकिन, आपको 18 प्रतिशत एक्स्ट्रा जीएसटी देने पड़ेगी। अगर आप बीएसएनएल का कोई प्लान को रिचार्ज करवाने के बारे में सोच रहे है, तो फिर आपके लिए बीएसएनएल ट्रिपल प्ले सर्विस प्लान एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान