Vicuna Fabric : अगर आप एक मोजे को खरीदने जाते है, तो फिर आप इसको खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च कर सकते है। 50 रूपये, 100 रूपये या 1,000 रूपये। अगर यह पर आकर आपका बजट अटक गया है, तो फिर हम आपको बता दें कि आप विकुना फैब्रिक से बना जो मोजा है। इसको नहीं खरीद सकेंगे। जितना आपका एक लगभग महीने का वेतन होगा। इससे भी अधिक रूपये से इस मोजे की कीमत शुरू होती है। अगर हम स्कार्फ की बात करें, तो लोगों का लगभग साल भर का वेतन देंगे। क्योंकि विकुना फैब्रिक से बने हुए स्कार्फ 5 लाख से 6 लाख रूपये में मिलता है। हालांकि, फेब्रिक की प्राइस में ही बात सही नही होगी, इस फेब्रिक की खासियत जानना भी बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

विकुना फैब्रिक विश्व की सबसे फैब्रिक

विकुना के नाम दुनिया की सबसे महंगी फैब्रिक का खिताब है। विकुना की दुनिया को लग्जरी फैब्रिक में होती है। इस फैब्रिक से बने कपड़े को खरीद पाना आम लोगों के बस में नहीं है। लोरो पियाना एक इटली की कंपनी है। इस कम्पनी की वेबसाइट पर इस फेब्रिक यानी विकुना फैब्रिक से बने कपड़े की हो रही सेल पर अगर हम नजर डाले, तो अगर हम इसमें एक जोड़ी मोजे देखते है, तो फिर इसकी कीमत 80,000 रूपये है। वहीं, इस फेब्रिक से बनी हुई शर्ट 4 लाख से 5 लाख रूपये में बिक रही है।

Advertisement
होश उड़ा देगी विकुना के कपड़ों की कीमत

विकुना फैब्रिक से बने कपड़ों की प्राइस पर अगर हम नजर डाले, तो इस फेब्रिक से बने कपड़ो की लोरो पियाना पर एक काफी लंबी रेंज हैं। वहां एक शर्ट की प्राइस 4.23 लाख रु है। वहीं, एक जोड़ी मोजे की कीमत 80,000 रूपये है। इतना ही नहीं 9.11 लाख रु एक टीशर्ट की प्राइस है। वहीं, अगर हम इस फेब्रिक से बने हुए। पेंट की प्राइस 8.97 लाख रूपये है और स्कार्फ 5 लाख रूपये में मिल रहा है।

Success Story : फूलों के कारोबार से दो बहनें कमा रहीं 8 करोड़ रु, ऐसे की शुरुआत | GoodReturnss
विकुना फैब्रिक इतना महंगा क्यों है

यह जो विकुना फैब्रिक होता है या एक खास किस्म के ऊंट ऊन से तैयार किया जाता है। ये ऊट छोटे आकार के होते है और यह ऊंट दक्षिम अमेरिका के इलाके में पाएं जाते हैं। ऊंटों की ये प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। इसी वजह से इन्हें वर्ष 1960 में दुर्लभ प्रजाति घोषित कर दिया गया था। अगर इन ऊंट पालने और रखने के जो नियम है। वो भी काफी अधिक सख्त हैं। इन ऊंट से तैयार ऊन काफी पतले होते है साथ ही ये ऊन काफी हल्के और गर्म होते हैं। इन ऊन की मोटाई लगभग 12 से 14 माइक्रॉन होती है। ये फेब्रिक बेहद ही गर्म होता हैं, यही वजह है। कि इस फेब्रिक से बने हुए कपड़े काफी अधिक महंगे होता है।