नई दिल्ली, जुलाई 31। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भारत में एक बहुत बड़ा ब्रॉडबैंड बिजनेस चलाती है। कंपनी लंबे समय से ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दे रही है और डीएसएल ब्रॉडबैंड सेवाओं से अच्छी खासी कमाई करती है। वैसे तो कंपनी के ग्राहक अब फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान चुन सकते हैं, वहीं कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो अभी भी बीएसएनएल के डीएसएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन से खुश हैं। अब बीएसएनएल एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है। इस प्लान की कीमत केवल 299 रुपये है और इसमें आपको 100 जीबी डेटा मिलेगा। मगर यह एक फाइबर प्लान नहीं है और कम डेटा स्पीड ऑफर करता है, लेकिन फिर भी कीमत को देखते हुए ये एक अच्छा ऑफर है।
पहली बात जो आपको ध्यान रखनी चाहिए वह यह है कि बीएसएनएल का 299 रुपये का प्लान केवल नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मौजूदा ग्राहकों में से कोई भी इस प्लान को रिचार्ज नहीं करा सकता। पहले छह महीनों तक ग्राहक प्रति माह 299 रुपये का भुगतान करना जारी रखेंगे, जिसमें उन्हें 10 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा मिलेगा। 100 जीबी डेटा के बाद ग्राहकों को 2 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट मिलता रहेगा।
डीएसएल कनेक्शन के साथ, ग्राहक कंपनी से एक मुफ्त लैंडलाइन कनेक्शन प्राप्त करने के लिए भी पात्र होते हैं, जिसमें ग्राहकों को असीमित टॉकटाइम मिलता है। मगर 299 रु वाले प्लान के साथ कोई ओवर-द-टॉप (ओटीटी) लाभ नहीं दिया गया है। 299 रु वाले की कीमत देखकर इस बात को समझा जा सकता है। यह प्लान नए ग्राहकों के लिए एक इंट्रोडक्ट्री पेशकश है, इसलिए छह महीने के बाद उपयोगकर्ता अगर कोई प्लान न चुनें तो उन्हें 200 जीबी सीयूएल ब्रॉडबैंड योजना में माइग्रेट कर दिया जाएगा।
200 जीबी सीयूएल प्लान की कीमत 399 रुपये प्रति माह है। इसमें आपको हर महीने 200 जीबी डेटा मिलेगा 10 एमबीपीएस की स्पीड पर। मगर बताते चलें कि इतनी ही कीमत पर आप जियोफाइबर से 30 एमबीपीएस प्लान और महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा प्राप्त कर सकते हैं। 6 महीने बाद अगर आप खुद कोई और प्लान चुनना चाहें तो बीएसएनएल सुपर स्टार 2 डीएसएल ब्रॉडबैंड प्लान एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको जो डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम का एक्सेस मिलेगा।
बीएसएनएल सुपर स्टार 2 डीएसएल ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 949 रु प्रति माह है। इस प्लान में 10 एमबीपीएस की स्पीड पर आपको 1110 जीबी डेटा मिलेगा। ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ एक मुफ्त लैंडलाइन या फिक्स्ड लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन भी दिया जाएगा। ये सभी प्लान उन टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध हैं जिनमें बीएसएनएल अपनी डीएसएल ब्रॉडबैंड सेवाएं दे रहा है।
हाल ही में बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला एक नया प्रमोश्नल ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जिसे बीएसएनएल फाइबर एक्सपीरियंस प्लान नाम दिया गया है। फिलहाल 399 रुपये वाला प्लान केवल गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल के चुनिंदा सर्किलों के उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान में 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ 1000 जीबी डेटा मिलता है। 1000 जीबी के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड कम होकर 2 एमबीपीएस कर की जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान