नयी दिल्ली। भारत में फेस्टिव सेल्स शुरू हो गई हैं। हर कोई इस खास मौके पर कंपनियों की तरफ से मिलने वाले शानदार डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए तैयार रहता है। कंपनियों की तरफ से ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश शुरू कर दी गई है। ऐसे में अगर आप ऐप्पल का आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह सबसे अच्छा मौका है। ग्राहकों को पिछले साल आए आईफोन एसई प्रो से लेकर इस साल लॉन्च हुए आईफोन एसई 2020 तक को सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। मशहूर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने इन डिवाइसों के ऑफर प्राइस का खुलासा किया है और इसकी सेल के दौरान आप आईफोन को बैंक ऑफ़र के साथ और भी कम कीमत पर खरीद पाएंगे। आइए जानते हैं आईफोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स के बारे में।
इस साल ए13 बायोनिक चिपसेट वाला आईफोन एसई ऐप्पल ने काफी किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। इस डिवाइस का हार्डवेयर आईफोन 8 जैसा है लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह कई गुना बेहतर है। सेल में खरीदार इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर 42,500 रुपये की मूल कीमत के साथ 25,999 रुपये में खरीद पाएंगे। एसबीआई डेबिट कार्ड, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और योनो एसबीआई से भुगतान करने पर खरीदारों को सेल में 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट मिलेगी, जिससे आपको ये डिवाइस सिर्फ 23,400 रुपये में पड़ेगा। ये एक शानदार डील है।
ऐप्पल के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले आईफोन में से एक आईफोन एक्सआर को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में शानदार के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में एक बड़ी एलसीडी डिस्प्ले और ए12 बायोनिक चिपसेट दी गई है। फोन पर इस सेल में 14,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। खरीदार इस आईफोन सेल में 52,500 रुपये के बेसिक प्राइस के साथ 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यदि आपके पास एसबीआई डेबिट कार्ड, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और योनो एसबीआई के साथ भुगतान करने का ऑप्शन है, तो आईफोन एक्सआर आप 10 फीसदी छूट के साथ सिर्फ 34,200 रुपये में खरीद सकेंगे।
पिछले साल लॉन्च हुए ऐप्पल के आईफोन 11 लाइनअप के प्रो डिवाइस पर भी बड़ी छूट मिल रही है। बिग बिलियन डेज़ सेल में खरीदार इस डिवाइस को 79,999 रुपये में खरीद पाएंगे। ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस दमदार डिवाइस का बेसिक प्राइस 1,06,600 रुपये है। अन्य ऐप्पल डिवाइसों की तरह इसे भी आईओएस 14 के साथ अपडेट किया गया है। एसबीआई डेबिट कार्ड, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और योनो एसबीआई से पेमेंट करने आप इस डिवाइस को 10 प्रतिशत की छूट के साथ 72,000 रुपये में खरीद सकते हैं, जो कि इस फोन की अब तक की सबसे कम कीमत है।
ऐप्पल ने अपने आईफोन 12 को भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने चार नए मॉडल में पेश किया है, जिनमें आईफोन 12 प्रो मैक्स, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी शामिल। दो नए नॉन-प्रो आईफ़ोन साल के 'सस्ते' आईफ़ोन होंगे जबकि अन्य दो साल के 'प्रो' आईफ़ोन होंगे। सभी चारों नए आईफ़ोन 5जी को सपोर्ट करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान