नई दिल्ली, नवंबर 7। मोबाइल में इंटरनेट डेटा आज के समय में बहुत जरूरी चीज बन गया है। आपको कभी भी मोबाइल डेटा की जरूरत पड़ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि यदि आपके फोन में इंटरनेट डेटा न हो तो आपका कोई काम रुक जाए। इसी स्थिति को देखते हुए रिलायंस जियो ने एक इमरजेंसी डेटा लोन सुविधा शुरू की है। जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, ने बतौर लोन इंटरनेट डेटा देने की सर्विस शुरू की है। जियो ग्राहक अपने ऑपरेटर से 5 जीबी तक डेटा उधार ले सकते हैं।
रिलायंस जियो अब अपने उपयोगकर्ताओं को डेटा उधार लेने की अनुमति दे रही है। जब आपका डेटा खत्म हो जाए और आप तुरंत रिचार्ज न कर पाएं तो डेटा उधार लिया जा सकता है। कंपनी अपने ग्राहकों को 1 जीबी का इमरजेंसी डेटा लोन पैक ऑफर करती है। आप अधिकतम 5 बार 1-1 जीबी डेटा उधार ले सकते हैं। यह ऑप्शन कंपनी के माईजियो ऐप में दिखाई देता है। डेटा को एक्टिव करने के लिए बस हैमबर्गर मेनू पर टैप करना होगा और 'इमरजेंसी डेटा लोन' टैब पर जाना होगा।
इमरजेंसी डेटा लोन सुविधा मूल रूप से ग्राहकों को 'रिचार्ज नाउ एंड पे लेटर' की सुविधा ऑफर करती है, जिसके तहत दैनिक डेटा कोटा खत्म होने पर तुरंत रिचार्ज न करा पाने की स्थिति में डेटा दिया जाता है। सरल शब्दों में, यदि आपका डेटा समाप्त हो जाए तो कंपनी आपको बिना भुगतान के लोन के रूप में डेटा देगी। इसके लिए आप बाद में भुगतान कर सकते हैं।
डेटा लोन राशि का भुगतान करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है और यह पूरी तरह से जियो उपयोगकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वे कब भुगतान करना चाहते हैं। जो लोग इस सुविधा का लाभ उठाते हैं और यदि वे लोन राशि का भुगतान करना भूल जाते हैं तो उन्हें रिमाइंडर भेजा जाएगा। जियो अपने प्रीपेड उपयोगकर्ताओं को 1 जीबी के 5 इमरजेंसी डेटा लोन पैक तक उधार लेने की अनुमति देती है।
ध्यान रहे कि प्रत्येक 1 जीबी डेटा पैक की कीमत 11 रुपये है। एक बार में आप केवल 1 जीबी डेटा उधार ले सकते हैं और यदि आप 5 जीबी तक डेटा चाहते हैं, तो आप इमरजेंसी डेटा लोन सुविधा को चार बार एक्टिव करके इसका लाभ उठा सकते हैं। यदि कोई ग्राहक 5 जीबी डेटा लेता है, तो कुल डेटा लोन राशि 55 रुपये होगी। कंपनी के ऐप के अनुसार जियो इमरजेंसी लोन पैक आपके मैन प्लान की वैधता के अनुसार काम करता है।
इमरजेंसी में डेटा लोन लेने के लिए अपने स्मार्टफोन पर माईजियो ऐप खोलें और 'मेनू' पर जाएं, जो पेज के ऊपर बाईं ओर है। मोबाइल सर्विसेज के तहत 'इमरजेंसी डेटा लोन' चुनें और इमरजेंसी डेटा लोन बैनर पर 'प्रोसीड' पर क्लिक करें। फिर गेट इमरजेंसी डेटा विकल्प चुनें। इमरजेंसी लोन बेनेफिट प्राप्त करने के लिए 'एक्टिवेट नाउ' पर क्लिक करें। इसके बाद इमरजेंसी डेटा लोन बेनेफिट एक्टिवेट हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान