नई दिल्ली, अगस्त 17। फिक्ड डिपॉजिट हमेशा से ही निवेश का एक रिस्क फ्री विकल्प रहा है। जो निवेशक बाजार के जोखिमों में पड़ना नहीं चाहते वो हमेशा से फिक्ड डिपॉजिट को पहले विकल्प के तौर पर देखते हैं। अगर आप भी रिस्क फ्री निवेश करने के लिए फिक्ड डिपॉजिट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको सबसे बेहतर ब्याज दर की तलाश में रहना चाहिए।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 9 अगस्त, 2022 से अपनी सावधि जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत का दे रहा है ब्याज। बैंक अपनी तीन जमा अवधी के स्कीम पर यह दर दे रहा है। 75 सप्ताह, 75 महीने और 990 दिनों के एफडी पर ग्राहको को 7.5 प्रतिशत की आकर्षक दर मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक सभी अवधियों में सावधि जमा पर अतिरिक्त 75 आधार अंक अर्जित करेंगे। उज्जीवन एसएफबी मासिक, त्रैमासिक और परिपक्वता पर ब्याज भुगतान विकल्पों की अनुमति देगा।
निचे दी गई सभी ब्याज दरें टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी लागू होती हैं। हालांकि, वे पांच साल की लॉक-इन अवधि रखते हैं।
अवधि पहले ब्याज दर नया ब्याज दर( 9 अगस्त से)
75 सप्ताह 7.00 प्रतिशत 7.50 प्रतिशत
990 दिन 7.20 प्रतिशत 7.50 प्रतिशत
75 महीना 6.00 प्रतिशत 7.50 प्रतिशत
अगर कोई व्यक्ति 75 सप्ताह के लिए 7.5 प्रतिशत पर 1,00,000 रुपये का निवेश करता है तो परिपक्वता पर 1,11,282/- रुपये तक का रिटर्न कमा सकता है। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक 75 सप्ताह के लिए 8.25 प्रतिशत के ब्याज दर पर 1,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो परिपक्वता पर 1,12,466/- रुपये तक का रिटर्न अर्जित कर सकते हैं।
प्लेटिना एफडी की भी है सुविधा
इसी तरह, बैंक ने भी प्लेटिना सावधि जमा पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 7.7% प्रति वर्ष कर दिया है, 990 दिनों के कार्यकाल के लिए, नियमित जमा पर 20 आधार अंकों की वृद्धि। ग्राहक इस प्लान के तहत कम से कम 15 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। प्लेटिना एफडी नॉन-कॉलेबल है, यानी इस योजना में आंशिक और समय से पहले निकासी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान