नई दिल्ली, सितंबर 04। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जीत सकते हैं। यहां जीतने का मतलब है कि आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर एक दम फ्री में मिलेगी। जी हां ये ऑफर हीरो इलेक्ट्रिक पेश कर रही है, जो कि देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है। इस ऑफर का नाम ओणम ऑफर है। ऑफर का फायदा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले हर 100वें ग्राहक द्वारा लिया जा सकता है। मतलब जो 100 स्कूटर बिकेंगे उनमें से किसी एक ग्राहक को हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्री में मिलेगा। विजेता का चुनाव रेंडमली होगा।
हीरो इलेक्ट्रिक का ये ऑफर केवल केरल के खरीदारों के लिए है। बता दें कि हीरो इलेक्ट्रिक ने देश भर में 1000 टचपॉइंट तैयार करने की योजना के साथ केरल के मल्लापुरम में डीलरशिप शुरू की है, जो इसकी सबसे बड़ी डीलरशिप है। यदि आप कैश इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर न खरीद सकें तो फाइनेंस करा सकते हैँ। इसे आसान बनाने के लिए कंपनी ने एयू स्मॉल बैंक से हाथ मिलाया है। आप इसके ई-स्कूटर को ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
इस ऑफर के जरिए हीरो इलेक्ट्रिक का मकसद देश में ईवी अपनाने में तेजी लाना है। कंपनी के सीईओ के मुताबिक ये समय ईवी को लेकर लोगों की सोच को बदलने के लिए बेहतर है। इसीलिए कंपनी केरल में ओणम से एक नये ऑफर की शुरुआत कर रही है। असल में ओणम राज्य में लंबे फेस्टिव सीजन की शुरुआत का प्रतीक है। अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर के जरिए कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में तेजी लाना चाहती है।
हीरो इलेक्ट्रिक ने अगस्त में 10,206 इकाइयों की कुल बिक्री के साथ सबसे अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचने वालों की लिस्ट में पहला पायदान बरकरार रखा। जुलाई में बेची गई इसकी 8,788 ईवी की तुलना में महीने-दर-महीने बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं साल दर साल आधार पर इसकी बिक्री में 99 फीसदी की वृद्धि हुई। पिछले साल अगस्त ने 5135 इकाइयां बेची थीं।
जुलाई में हीरो ने 8786 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे, जो साल दर साल आधार पर 108.05% की ग्रोथ थी। जुलाई 2021 में कंपनी 4223 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने में कामयाब रही थी। जुलाई 2022 में इसने जुलाई 2021 के मुकाबले 4563 ई-स्कूटर ज्यादा बेचे। कंपनी का मकसद इलेक्ट्रिक व्हीकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का है। इसके लिए जियो-बीपी और हीरो इलेक्ट्रिक के बीच समझौता हुआ है।
इस समझौते से हीरो इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों को फायदा होगा। इससे उन्हें आसानी से जियो बीपी की बैटरी चार्जिंग सुविधा का फायदा मिलेगा। जियो बीपी की बैटरी चार्जिंग सुविधा दूसरी गाड़ियों के लिए भी है। हीरो इलेक्ट्रिक ग्राहकों को सबसे बेहतर और सबसे आसान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोवाइड करना चाहती है। हीरो इलेक्ट्रिक का प्लान अब टू व्हीलर कस्टमर को आसानी से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की सुविधा देने का है। ये इस दिशा में काम भी कर रही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान