Offer on 32 Inch Smart TV : क्या आप कम कीमत पर स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। असल में हम आपको यहां एक जबरदस्त ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको मालूम होगा कि अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है, जिसे ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल कहा जाता है। इसी सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर कई शानदार ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। इसी सेल में आप सस्ते में अच्छा स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। आगे जानिए एक शानदार स्मार्ट टीवी पर मिल रहे ऑफर की डिटेल।
बता दें कि अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में एक 32 इंच स्क्रीन वाला टीवी बहुत सस्ते में मिल रहा है। इस बात की बहुत संभावना है कि आपको ये ऑफर बेहद पसंद आएगा। गौरतलब है कि अमेजन पर कोडक का 32 इंच वाला एलईडी एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी 1000 रु से कम की कीमत पर मिल रहा है। यहां से आप इस टीवी को 999 रु में खरीद सकते हैं।
सेल में कोडक 7एक्सप्रो सीरीज 80 सेंटीमीटर, 32 इंच, एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी पर शानदार ऑफर की पेशकश की जा रही है। आपको बाजार में यह स्मार्ट टीवी 12,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। ये टीवी 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस तरह ये टीवी आपको पड़ जाएगा 8,999 रुपये का।
इस इंस्टैंट डिस्काउंट के अलावा इस टीवी पर कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड के डिस्काउंट का फायदा भी लिया जा सकता है। इस कार्ड से यदि आप पेमेंट करें तो आपको अतिरिक्त 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा एक और ऑफर है। इसकी डिटेल हम आपको आगे बताएंगे।
टीवी पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यदि आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू का फायदा मिल जाए तो यह टीवी 999 रुपये में मिल सकता है। ये टीवी 3,000 रुपये देकर नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। आप यदि इतनी रकम दें तो फिर हर महीने 312 रुपये की मासिक ईएमआई देनी होगी।
अब बात करते हैं इस टीवी के फीचर्स की। ये टीवी 32 इंच की वाला है। इसमें एचडी रेडी एलईडी है। यह टीवी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है, जिनमें प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब शामिल हैं। यह टीवी एंड्रॉइड पर काम करेगा। साथ ही गूगल अस्सिटेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट का फीचर इसमें है। इसके पिक्सल पर नजर डालें तो यह 1366 x 768 रेजोल्यूशन वाला है। बता दें कि ये साउंड आउटपुट 24डब्लू से लैस और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। छोटी फैमिली के लिए यह टीवी बेस्ट साबित हो सकता है। पर ध्यान रहे कि ये बैंक ऑफर्स चेंज हो सकते हैं। इसलिए जिस दिन आप टीवी खरीदेंगे उस दिन के ऑफर्स चेक कर लें। आप इस टीवी को खरीदने से पहले भी इसके ऑफर्स एक बार जरूर चेक करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग