Gold Mine Found in India : मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो हीरों की खदानों के लिए जाना जाता है। वहां अकसर हीरे निकलते रहते हैं। मध्य प्रदेश का पन्ना जिला इसके लिए काफी मशहूर है। मगर अब मध्य प्रदेश में हीरे के साथ साथ सोने की खदान भी निकली है। जी हां ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि सच्ची खबर है। सोने की पूरी खदान का निकलना देश के लिए अच्छी खबर है। मगर इससे सोने के रेट में कमी आएगी, ऐसा लगता नहीं है। असल में सोने के रेट कई अन्य फैक्टरों पर आधारित होते हैं।
सोने की खदान निकली
मध्य प्रदेश अब तक हीरे मिलने के लिए जाना जाता था। वहां जो हीरे मिलते हैं, उनकी अकसर नीलामी होती है। मगर अब मध्य प्रदेश की जमीन ने अपने नीचे छिपे सोने के भंडार को पेश कर दिया है। ये काम किया है खनिज वैज्ञानिकों ने। उन्होंने राज्य के सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान ढूंढी है।
खदानों की नीलाम होगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) की रिपोर्ट के बाद अब खनिज विभाग इन खदानों की नीलामी करेगा। इसके लिए प्रोसेस शुरू कर दी गयी है। सोने की खदान के साथ साथ ही 12 अन्य खदानें भी नीलाम होंगी, जो कि मुख्य खनिजों की हैं। ये खदाने चूना पत्थर, मैगनीज, रॉक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की हैं।
कई सालों से थी खोज
इन खदानों की नीलामी तीन जिलों में होगी। इनमें झाबुआ के खतंबा में रॉक फॉस्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लोह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान है, जो नीलाम होगी। वैसे बता दें कि सोने की खदान की खोज 2002 से जारी थी। यानी करीब 20 सालों से ये सोना ढूंढा जा रहा था।
सोने की खदानों की पुष्टि
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की खदानों के लिए सर्वे किया और अब इसकी तरफ से सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि कर दी गयी है। सिंगरौली में गुरहर पहाड़ है, जहां सोना मिला है। सिंगरौली के साथ ही कई अन्य जगहों पर अब सोने की खोज जारी है। इनमें कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिले शामिल हैं।
बहुत अधिक पत्थर से निकेलगा 1 ग्राम सोना
सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर जो सोनी की खदान मिली है, उसका उत्खनन किया जाएगा। मगर एक टन पत्थर से केवल 1.03 ग्राम सोना ही निकाला जा सकेगा। वैसे ये खदान काफी बड़े क्षेत्र (कुल 149.30 हैक्टेयर) में फैली है। ये एक पथरीली जमीन वाला क्षेत्र है। यहां पिछले दो साल से सोना ढूंढा जा रहा था। फिर भारत सरकार ने भू-वैज्ञानिकों की मदद ली।
सऊदी में भी मिला था सोना
सऊदी अरब ने हाल ही में अपने दूसरे सबसे पवित्र शहर मदीना में सोने और तांबे के अयस्क का भंडार ढूंढा था। इसके लिए नई ऐसी साइटों की खोज की घोषणा की गयी। सऊदी जियोलोजिकल सर्वे ने एक ट्विटर पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। उसने कहा है कि सोने के अयस्क की खोज मदीना क्षेत्र में अबा अल-राहा की सीमाओं के भीतर हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मदीना में वादी अल-फ़रा क्षेत्र में अल-मदीक क्षेत्र में चार जगहों पर तांबा अयस्क (कॉपर ओर) भी खोजा गया।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका