Cory Rockwell Miner : बिना किसी खास स्किल और एजुकेशन के एक व्यक्ति ने अपना जीवन बदल दिया। असल में उसने एक साल में 1,60,000 डॉलर (1.3 करोड़ रुपये) कमाना शुरू किया और उसकी जिंदगी बदल गयी। अमेरिका के 38 वर्षीय कोरी रॉकवेल का जीवन दिशाहीन था। वे लॉस एंजिल्स में खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे। तब उन्हें महसूस हुआ कि एक पारंपरिक ऑफिस की नौकरी उनके लिए ठीक नहीं है। आखिर वे कैसे करोड़ों रु कमाने लगे, आगे जानिए।

Advertisement

जीवन में थे अकेले
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वे एक दम अकेले थे। रॉकवेल को नहीं पता था कि वे क्या करना चाहते हैं। उस समय, उनके पास कोई शिक्षा नहीं थी, कोई स्किल नहीं था, कोई प्रेमिका नहीं थी, और कोई बच्चा नहीं था। उन्गें लगा था कि अगर मैं लॉस एंजिल्स से बाहर नहीं निकले तो वे 'हमेशा के लिए वहाँ फंसे रह जाएंगे।

Advertisement

ऐसे बदला जीवन
एक स्थानीय सुपरमार्केट में नौकरी पाने में वे विफल रहे, जिसके बाद, जब उन्हें माइनर के रूप में काम करने का अवसर मिला, तो उनका जीवन बदल गया। माइनिंग अस्थायी एजेंसी, जियोटेम्प्स, नेवादा के ओरोवाडा में रॉकवेल को छह महीने की नौकरी की पेशकश की गयी। पर उन्होंने इसे एक साल तक काम किया। सतही खानों में चार साल तक काम करने के बाद, वह अंडरग्राउंड ही स्विच करना चाहते थे।

Advertisement

अधिकतम कितना कमाया
रॉकवेल अब येरिंगटन शहर में तांबे की खान नेवादा कॉपर में एक अंडरग्राउंड माइनर के रूप में काम करते हैं। वह खान में सबसे गंदा व्यक्ति बनने का प्रयास करते हैं। उनकी सैलेरी भी अच्छी है। उन्होंने एक वर्ष में अधिकतम 160,000 डॉलर कमाये हैं, हालांकि उनका वार्षिक वेतन कई कारकों पर निर्भर करता है। रॉकवेल के मुताबिक नेवादा कॉपर में, वे जमीन में ड्रिल किए गए छेद में विस्फोटक गिराते हैं। उनके अनुसार अंडरग्राउंड माइनिंग और ऑफिस की नौकरी कुछ भी समान नहीं है।

Advertisement

क्या हैं चुनौतियां
रॉकवेल के अनुसार अकसर वे "दीवारों से उबलता पानी", गिर रहा मलबा और आग जैसे खतरों का सामना करते हैं। उनके अनुसार खदान के नीचे जीवन "डरावना" हो सकता है। वह सुबह 6 बजे काम शुरू करते हैं और शाम 6 बजे तक अंडरग्राउंड रहते हैं। उन्होंने कहा, जब तक मैं घर पहुंचते हैं, वे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से इतना थक चुका होते हैं कि वे आसानी से 20 घंटे सो सकते हैं। इन परिस्थितियों के बावजूद, वे अपने काम से प्यार करते हैं।