नई दिल्ली, मई 28। किसी भी किस्मत कभी भी बदल सकती है। किस्मत चीज ही ऐसी है कि कोई इसके बारें कोई अनुमान नहीं लगा सकता। किस्मत का सितारा कब बुलंद हो जाए कोई नहीं जानता। एक ऐसा ही वाकया हुआ है अमेरिका के एक व्यक्ति के साथ। ये व्यक्ति निकला किसी काम से था और जीत गया 15 करोड़ रु। आइए जानते हैं पूरा मामला।
अमेरिका में एक आदमी किराने की दुकान पर गया, मगर उसने वहां जरूरी सामान के साथ साथ लॉटरी भी खरीदी और 2 मिलियन डॉलर (15 करोड़ रुपये से अधिक) जीत गया। इस भाग्यशाली विजेता ने साउथ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी में अधिकारियों को बताया वे दूध लेने घर से भाग गए, क्योंकि उन्हें अपनी सुबह की कॉफी के लिए इसकी आवश्यकता थी।
ये व्यक्ति चेस्टर काउंटी के एक फूड लॉयन स्टोर पर गया। वहां उनकी नजर कस्टमर सर्विस काउंटर पर पड़ी और उन्होंने 14 मई के ड्रॉ के लिए पावरबॉल टिकट खरीद देखा। तभी उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदलने वाली है। जब उस आदमी ने अगले दिन अपना टिकट नंबर देखा, तो वह करोड़पति बन गया था।
वे कहते हैं कि मैं घबरा गया। अनाम विजेता के अनुसार ड्रॉ किए गए पहले पांच नंबर उनके टिकट पर दिए गए नंबरों से मेल खाते थे लेकिन ड्रॉइंग में केवल पॉवरबॉल नंबर से वे चूक गए। हालाँकि उनकी लगभग पूर्ण जीत दोगुनी हो गई क्योंकि उन्होंने अतिरिक्त 1 डॉलर में पावरप्ले, एक मल्टीप्लायर ऑप्शन, खरीदा था। उन्होंने 2 मिलियन डॉलर या 15.52 करोड़ रुपये जीते।
लॉटरी विजेता के अनुसार यह एक बड़ी राशि है, जिससे वे काफी उत्साहित हैं। लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इतनी बड़ी राशि जीतने की संभावना 1,16,88,054 में से 1 है या वस्तुतः 11 मिलियन अवसरों में से एक है। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक अन्य व्यक्ति के भाग्य ने उसके लिए इतना ही पुरस्कार रखा था जब उसने दो समान 2 टिकट खरीदे और उनमें से प्रत्येक पर एक जैकपॉट जीता।
एक व्यक्ति की किस्मत का सितारा चमकने में 34 साल का समय लगा। ये व्यक्ति 34 साल से अपनी किस्मत के बदलने का इंतजार कर रहा था, मगर अब जाकर उसकी किस्मत बदली और वो करोड़पति बन गया। ये कहानी है बठिंडा के रोशन सिंह की, जो हाल ही में एक लॉटरी में 2.5 करोड़ रु जीते हैं। ये उनके जीवन की सबसे बड़ी खबर रही, जो एक लॉटरी टिकट डीलर ने उन्हें सूचित करने के लिए फोन पर दी। हाल ही में रोशन ने पंजाब स्टेट डियर बैसाखी बम्पर लॉटरी 2022 में 2.5 करोड़ रुपये का मेगा पुरस्कार जीता है। इससे उनकी किस्मत बदल गयी। रोशन पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। रोशन ने हाल ही में बीबीसी हिंदी को बताया कि वह एक कपड़े की दुकान चलाते हैं। वे 1987 से इसी कारोबार में हैं। उन्होंने एक कर्मचारी के रूप में ये काम शुरू किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!