World's Richest Women : भारत दुनिया में महिला अरबपतियों की पांचवीं सबसे बड़ी संख्या रहती है। यानी भारत उन देशों की लिस्ट में 5वें नंबर पर है, जहां सबसे अधिक अरबपति महिलाएं रहती हैं। नयी लिस्ट सिटी इंडेक्स की एक नयी स्टडी के अनुसार तैयार की गयी है। इसने फोर्ब्स के लाइव बिलिनेयर ट्रैकर को उस देश को खोजने के लिए सर्च किया जहां सबसे अधिक महिला अरबपति रहती हैं। आगे जानिए इस स्टडी के सभी अहम पॉइंट्स के बारे में।
सिटी इंडेक्स के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक अरबपति महिलाएं अमेरिका में रहती हैं। अमेरिका में 92 महिला अरबपति हैं। यहां ऐसी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। वहीं 46 अरबपति महिलाओं के साथ दूसरे स्थान पर चीन है। यहां अमेरिका के मुकाबले अरबपति महिलाओं की संख्या आधी है। अमेरिका में कुछ हाइएस्ट प्रोफाइल पुरुष अरबपति हैं, पर साथ ही दुनिया की 5 सबसे अमीर महिलाओं में से 4, जिनमें वॉलमार्ट उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन भी शामिल हैं, अमेरिका से ही आती हैं।
तीसरे नंबर पर जर्मनी
जर्मनी 32 महिला अरबपतियों के साथ तीसरे इस लिस्ट में स्थान पर है। अमेरिका की तुलना में यहां अरबपति महिलाओं की संख्या सिर्फ एक तिहाई से कुछ अधिक ख्या है। इनमें जर्मन मोटर वाहन साम्राज्य की उत्तराधिकारी सुसैन क्लैटन (27.58 अरब डॉलर), और फ्रांसिन वॉन फिनक (8.27 अरब डॉलर) का परिवार शामिल है, जो दिवंगत अरबपति बिजनेसमैन ऑगस्ट वॉन फिनक जूनियर की बेटी हैं।
चौथे स्थान पर है इटली, जो कि यूरोप में जर्मनी के बाद अरबपति महिलाओं की संख्य के मामले में दूसरे नंबर पर है। इटली 16 महिला अरबपतियों का घर है, जिसके पास ऐसी महिलाओं की संख्या जर्मनी से आधी है। कैंपारी उत्तराधिकारी एलेसेंड्रा गारवोग्लिया (3.44 अरब डॉलर) और मशहूर डिजाइनर मिउकिया प्रादा (5.24 अरब डॉलर) इटली की महिला अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत और हांगकांग पांचवें नंबर पर हैं। इन तीनों देश में नौ-नौ अरबपति महिलाएं हैं। इनमें हर देश अमेरिका में महिला अरबपतियों की संख्या के दसवें हिस्से से कम को रेप्रेजेंट करता है। वहीं स्पेन और स्विट्जरलैंड में 8-8, ब्राजील और स्वीडन में 7-7, फ्रांस और कनाडा में 6-6 और डेनमार्क और इजराइल में 4-4 महिला अरबपति हैं।
दुनिया की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला, हांगकांग टेक दिग्गज झोउ कुनफेई हैं, जिनके पास 6.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है, जबकि कैनवा की सह-संस्थापक मेलानी पर्किन्स (3.62 अरब डॉलर की कुल संपत्ति) ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से हैं। भारतीय उद्यमी और राजनीतिज्ञ सावित्री जिंदल और उनके परिवार के पास 16.96 अरब डॉलर की संपत्ति है, जो उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला बनाती है। अमेरिका सबसे अधिक संपत्ति वाले इंडिविजुअल की रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जिसमें सबसे अधिक संपत्ति वाली 80 फीसदी महिला अरबपति अमेरिका से हैं। दुनिया की सबसे अमीर महिला और लोरियाल की वाइस चेयरमैन फ्रांस में जन्मीं फ्रांस्वाइस बेटेनकोर्ट मेयर्स 81.49 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। न्यूयॉर्क स्थित सोशलाइट जूलिया कोच (59.65 अरब डॉलर) और वॉलमार्ट उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन (60.16 अरब डॉलर) क्रमशः तीसरे और दूसरे स्थान पर हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग