SIP Effect Luxury Car sale : इन दिनों Mutual Fund में सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से निवेश तेजी से बढ़ रहा है। अक्टूबर 2022 में ही SIP के जरिए निवेश की वैल्यू 13000 करोड़ रुपये से अधिक रही थी। भू-राजनैतिक कारणों से दुनिया के तमाम बड़े देशों के शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद भारत में SIP के माध्यम से निवेश बढ़ने के वजह से भारतीय बाजार में स्थिरता बनी हुई है। इस हफ्ते के शुरू से ही शेयर मार्केट में भारी ऊछाल देखने को मिला है।
विश्व की लग्जरी कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedez-Benz) इंडिया के एक अधिकारी ने बयान दिया है कि लोग SIP के माध्यम से निवेश ज्यादा कर रहे हैं, इसलिए लग्जरी गाड़ियों की बिक्री में कमी आई है। लोगों के ओर से SIP के माध्यम से बढ़े निवेश से लग्जरी कार निर्माता कंपनियों को नुकसान हो रहा है।
ABP न्यूज के खबर के अनुसार मर्सिडीज बेंज इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड संतोष अय्यर का कहना है कि सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के कारण गाड़ियो के बिक्री में कमी आ रही है। अगर हम SIP के माध्यम से निवेश के चेन को तोड़ने में कामयाब हुए तो हमे सेल्स को बढ़ा सकते हैं। संतोष अय्यर का कहना है कि पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत में बचत को लेकर लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सोशल सिक्योरिटी में कमी के कारण लोग निवेश पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जो कस्टमर 50 हजार की हर महीने SIP भर रहा है वह लग्जरी गाड़ी को खरीदने विषय में नहीं सोचेगा
2020 में कोरोना महामारी के समय ही देश की अर्थव्यस्था पूरी तरह से गिर गई थी। लॉकडाउन के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई थी। सेंसेक्स 42000 के नीचे 27000 और निफ्टी 12400 से 7500 के लेवल गिर गया था। बाजार में आई भारी गिरावट ने रिटेल निवेशकों को निवेश का शानदार मौका दिया। रिटेल निवेशकों शेयर मार्केट में रिकार्ड पैसा लगाया जिसके कारण शेयर बाजार रिकवर करने में कामयाब रहा। उस सयम विदेशी निवेशकों ने पैसा निकालना शुरू कर दिया था, लेकिन आज के समय में विदेशी निवेशक बाजार में विश्वास दिखा रहे हैं। भारत में आज डिमैट खातों की संख्या 10 करोड़ से अधिक है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान