नई दिल्ली, सितंबर 14। अगर कोई व्यक्ति किसी कंपनी से नौकरी छोड़ देता है और वो नोटिस पीरियड पर कार्य करता हैं तो उस व्यक्ति को कंपनी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलता हैं। कंपनी का ध्यान फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की तरफ होता हैं। लेकिन एक कंपनी ऐसी भी हैं। जो अपने कंपनी के कर्मचारी के नोटिस पीरियड के व्यक्त उसकी सैलरी बढ़ा देती हैं।
कर्मचारियों के नौकरी को छोड़ने पर उसकी वेतन में बढ़ोतरी करने वाली एक अनोखी पॉलिसी एक अमेरिका की मार्केटिंग एजेंसी में लागू हैं। इससे कंपनी का मुख्य उद्देश्य हैं कि जो व्यक्ति कंपनी को छोड़ कर जा रहा हैं। उस व्यक्ति को जाते जाते एक बेहतर माहौल दिया जाए। ताकि वो व्यक्ति हैप्पी होकर इस कंपनी से जाएं। ये कंपनी इस्तीफा देने वाले व्यक्ति के नोटिस पीरियड के व्यक्त उसकी 10 प्रतिशत तक पेमेंट बढ़ा कर देती हैं।
इस मार्केटिंग एजेंसी का नाम गोरिल्ला है। इस कंपनी में ये पॉलिसी लागू हैं। इस कंपनी के फाउंडर जॉन फ्रैंको ने एक लिंक्डइन पोस्ट में अपनी कंपनी की इस पॉलिसी के बारे में बताया है। जॉन फ्रैंको बताते है कि जब भी कोई कर्मचारी हमारी कंपनी को छोड़ने का फैसला लेता हैं। तो उस व्यक्ति रोकने की कोशिश नहीं की जाती है। बल्कि कम से कम 6 हफ्ते का उस व्यक्ति को नोटिस पीरियड सर्व करना होता हैं और उस व्यक्ति को 10 प्रतिशत अधिक सैलरी हाइक दिया जाता है। इसके लिए व्यक्ति को अपनी बढ़ी हुई सैलरी के साथ 3 महीने का नोटिस सर्व करने के लिए जरूर कहते हैं।
इस पॉलिसी का उद्देश्य जॉन फ्रैंको ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बताया। उन्होंने कहा हम कर्मचारियों को कुछ अलग महसूस करने को कोशिश करते है। ताकि कर्मचारी को ऐसा नहीं लगे की वो गलत जगह पर हैं। उन्होंने कहां की हमारा पूरा फोकस इसमें है कि कर्मचारी जो जॉब छोड़ कर जा रहा हैं। उसे किसी भी तरह से गलत महसूस न हो।
जॉन फ्रैंको ने अपनी पोस्ट में अपने एक कर्मचारी का उदाहरण देते हुए कहा कि वो व्यक्ति मेरे पास इस्तीफा देने के लिए आया और उसने मुझे कहा कि वह तीन महीने के भीतर चला जाएगा। जिसके बाद मेने उसकी सैलरी में 10 प्रतिशत को बढ़ोतरी कर दी।
हमने उसके बाद उसकी जगह पर काम करने के लिए एक बेहतर व्यक्ति को तलाश करना शुरू कर दिया। हमे उसकी जगह पर एक अच्छा कर्मचारी मिल गया और वह व्यक्ति खुशी के साथ नौकरी छोड़ कर चला गया। जॉन फ्रैंको कहते हैं कि वो नही चाहते कि कोई कर्मचारी हमें छोड़ कर जाएं हां मगर हम ऐसा सोचे की कोई व्यक्ति हमारी की ही कंपनी से रिटायर होगा तो ये सोचना गलत होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग