Maruti Celerio Cng : मारुति सस्ती कीमत में बेहतर माइलेज ऑफर करने के लिए जानी जाती है। अगर हम भारत में सबसे अधिक माइलेज की सीएनजी कार की बात करते है, तो फिर यह भी मारुति सुजुकी के पास ही है। मारुति सुजुकी की जो सेलेरियो कार है। यह सीएनजी पर सबसे अधिक माइलेज देती है। इस कार का माइलेज 35 किमी से भी अधिक का है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस कार का माइलेज और इंजन

मारुति सेलेरियो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन आता है। इतना ही नहीं इसमें सीएनजी कीट भी ऑफर किया जाता है। यह इंजन पेट्रोल पर 67 पीएस और 89 एनएम का पावर आउटपुट देता है। जबकि सीएनजी पर 56.7पीएस और 82एनएम पावर आउटपुट देता है। अगर हम इसके पेट्रोल वर्जन की बात करें, तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी का विकल्प भी मिलता है। जबकि इस जो सीएनजी वर्जन है। इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही ऑफर किया जाता है। इस कार का पेट्रोल टैंक 60 लीटर कैपेसिटी का है। सीएनजी पर यह कार 35.6 का माइलेज दे सकती है।

Advertisement
इस कार की प्राइस

अगर हम इस कार की प्राइस रेंज की बात करते है, तो फिर इस कार सेलेरियो की कीमत एक्स शोरूम में 5.25 लाख रूपये से लेकर 7 लाख रूपये तक है। वहीं, अगर हम इस कार यानी मारुति सुजुकी सेलेरियो के सीएनजी वर्जन की बात करते है, तो फिर यह सीएनजी वेरिएंट 6.69 लाख रुपये का है।

Auto Expo 2023: टाटा ने पेश की शानदारी गाड़ियां, EV Sector के लिए ये है Tata का प्लान | GoodReturns
सेलेरियो के फीचर्स

अगर हम इस कार के फीचर्स की बात करें, तो मारूति सुजुकी सेलेरियो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले) का फीचर मिल जाता है। इसके साथ ही इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, स्टीयरिंग व्हील माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे कई सारे फीचर्स दिए गए है। इसके साथ ही इसमें पैसिव कीलैस एंट्री, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न इंडिकेटर्स वाले इलेक्ट्रिक ओआरवीएम फीचर्स दिए गए है। वहीं, इस कार यानी मारुति सुजुकी सेलेरियो में कुछ फीचर्स ऐसे भी दिए है। जो सेलेरियो के कुछ स्पेसिफिक वेरिएंट्स में ही मिलते हैं।