Lottery Winner Canada : किस्मत का भी खेल बड़ा अजीब होता है। किस्मत अकसर लोगों को मिनटों में अमीर बना देती है और इसी तरह लोगों को अमीर से फकीर भी बना देती है। यहां हम एक ऐसी लड़की की कहानी आपको बताने जा रहे हैं, जो मिनटों में अमीर बन गयी। उसने एक लॉटरी से टिकट से करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रु जीते। आगे जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement

पहली बार खरीदा टिकट

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एक लड़की ने लॉटरी में लगभग 30 मिलियन पाउंड (करीब 2.97 अरब रु) जीतने के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाया है। असल में उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा और पहली ही बार के टिकट में इतना भारी इनाम जीत लिया।

कहां का है ये मामला
कनाडा की 18 साल की जूलियट लैमौर ने बीते शुक्रवार को 48 मिलियन सीए डॉलर (कनैडियन डॉलर, जो कि भारतीय मुद्रा में 2.97 अरब रु बनते हैं) की भारी भरकम राशि जीती। इसका मतलब है कि जूलियट वर्तमान में सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाली सबसे कम उम्र की लॉटरी विजेता बन गयी है। इस आयु के किसी भी पर्सन का इतना बड़ा इनाम जीतना बहुत हैरानी की बात माना जा रहा है और वो भी तब जब उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा था।

Advertisement
क्यों खरीदा टिकट

जूलियट के अनुसार उनका टिकट खरीदना एक संयोग रहा। असल में उनके दादाजी ने सुझाव दिया कि वह अपने 18वें जन्मदिन को याद रखने के तौर पर एक लॉटरी टिकट खरीदें। वे हाल ही में 18 साल की हुईं और उनके दादाजी ने सुझाव दिया कि वे फन के लिए लॉटरी टिकट खरीदें। उन्होंने ऐसा किया भी, मगर उनकी किस्मत ही बदल गयी।

टिकट खरीद कर भूल गयीं

जब वे स्टोर पर गयीं, तो उन्हें पता नहीं था कि क्या खरीदें, क्योंकि उन्होंने पहले कभी टिकट नहीं खरीदा था, इसलिए उन्होंने अपने पिताजी को फोन किया जिन्होंने उन्हें लोट्टो 6-49 क्विक पिक खरीदने के लिए कहा। इतना ही नहीं टिकट खरीदने के बाद जूलियट वास्तव में भूल गई थीं कि उन्होंने टिकट खरीदा भी है। जूलियट ने बाद में जब अपना ऐप चेक किया और तो उन्हें अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं हो रहा था कि वे इतनी भारी रकम जीत गयी हैं।

किस्मत का खेल : एक और भारतीय UAE में बना अमीर, लॉटरी में जीता 33 करोड़ रुपए | Good Returns
आगे जीवन में क्या है प्लान

चेक करने के लिए ऐप खोलने पर 'बिग विनर' डिस्प्ले करने वाले मैसेज के साथ, एक विनर जिंगल बजने लगा। लॉटरी कंपनी के मुताबिक हाल के वर्षों में पूरे कनाडा में कई 18 वर्षीय लॉटरी विजेता रहे हैं, लेकिन उन्होंने जूलियट जितनी राशि नहीं जीती। जूलियट अपनी जीत में से पैसे कों अपनी शिक्षा में लगाने की योजना बना रही हैं। उनका सपना है कि वह एक दिन डॉक्टर बने और अपनी कम्युनिटी की सेवा कर सकें। इसी तरह अमेरिका में कुछ समय पहले पेन्सकॉला, फ्लोरिडा का एक व्यक्ति 2023 में फ्लोरिडा लॉटरी में किस्मत आजमाने वाला चौथा सबसे नया करोड़पति बना। ब्रायन एलन ने पेन्सकॉला में 1405 ईस्ट नाइन माइल रोड पर कंबरलैंड फार्म में टिकट खरीदा और इसके बाद बिलियन डॉलर गोल्ड रश सुप्रीम स्क्रैच-ऑफ गेम से टॉप 15 मिलियन डॉलर का इनाम जीता।