UAE Lottery Winner : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एक ऐसा देश है, जहां हर साल हजारों लोग अपनी किस्मत बदलने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से बहुत से लोगों की किस्मत बदलती भी है। यूएई में नौकरी करना बहुत से लोगों का सपना होता है। पर क्या आप जानते हैं कि यूएई में लॉटरी भी चलती है, जिससे हर साल कई लोग मालामाल हो जाते हैं। हर साल कई भारतीय भी लॉटरी में मालामाल हो जाते हैं। ऐसा ही एक और भारतीय के साथ हुआ है, जो यूएई में लॉटरी से एक मोटी रकम जीता है। आगे जानिए इस व्यक्ति की डिटेल।
यूएई में रहने वाले एक 68 वर्षीय भारतीय प्रवासी ने महज़ूज़ के 110वें सुपर सैटरडे रैफ़ल ड्रॉ में 100,000 दिरहम का मोटा इनाम जीता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 22,13,036 रुपये होती है। इस खास ड्रॉ के विजेता रहे गणपति विश्वनाथ अय्यर। उन्होंने शनिवार 7 जनवरी को आयोजित साप्ताहिक लाइव ड्रॉ के दौरान छह में से पांच जीतने वाली नंबर्स का मिलान कर दिया और इसके बाद 1 लाख दिरहम का इनाम जीता।
22 साल से रह रहे यूएई में
गणपति विश्वनाथ अय्यर एक रिटायर्ड चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। वह पिछले 22 साल से यूएई में रह रहे हैं। गणपति अपने जीते हुए पैसों से एक नया डीएसएलआर कैमरा खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। वे अपनी हासिल की गयी पुरस्कार राशि का उपयोग कैमरा खरीदने और नेचर की सुंदरता को कैमरे में कैद करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
2022 के अंतिम महीने में यूएई में रहने वाले एक 31 वर्षीय भारतीय ड्राइवर ने एक लॉटरी में 15 मिलियन दिरहम जीते थे। भारतीय मुद्रा में यह रकम 33,81,25,350 रुपये बनती है। उस व्यक्ति ने ये इनाम अमीरात ड्रॉ के लेटेस्ट राउंड में जीता था। इतनी बड़ी रकम एक साथ जीतने से इस व्यक्ति की किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी।
ये हैं भारतीय प्रवासी अजय ओगुला, जिन्होंने एमिरेट्स ड्रॉ में विजयी क्रम (विनिंग सीक्वेंस) के सात अंकों में से पांच का मिलान किया और मेगा इनाम जीता। अजय ओगुला दक्षिण भारत के एक गाँव से ताल्लुक रखते हैं। वे यूएई में एक ज्वेलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करते रहे हैं। वह पिछले चार साल से यूएई में रह रहे हैं। पर बीते लॉटरी जीतकर उनकी किस्मत चमक गयी थी।
जब ओगुला को जीत की बधाई का ईमेल मिला तब वे दोस्त के साथ बाहर थे। उन्होंने सोचा कि शायद वे एक छोटी राशि जीते हैं। पर मेल पढ़ने पर पता चला कि उनकी जीत की राशि में कई जीरो हैं। जब उन्होंने अंतिम आंकड़ा जाना तो उनके होश उड़ गये। बहरहाल ओगुला ने अपने गांव में अपने परिवार के लिए एक घर बनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू करने के प्लान के बारे में बताया था। अपने बड़े सपनों को साकार करने के अलावा, उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भी इच्छा जाहिर की थी। इसके अलावा पिछले साल और भी कई लोग हैं, जो तगड़े इनाम जीते।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग