नई दिल्ली, दिसंबर 23। आम तौर पर 6 साल की आयु में बच्चे सेकंड स्टैंडर्ड में होते हैं। उस समय वे स्कूल की किताबों से रूबरू हो रहे होते हैं। इसलिए उस आयु में उनसे करोड़ो रु जमा करने की उम्मीद रखना बेमानी है। मगर हर बच्चा एक जैसा नहीं होती है। एक 6 साल की लड़की ने कमाल कर दिया है। उसने इतनी कम आयु में 3.6 करोड़ रु की कीमत वाला घर खरीदा है। जी हां सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इस 6 वर्षीय बच्ची ने अपने भाई बहनों के साथ मिल कर 3.6 करोड़ रु जमा किए। जानिए पूरी डिटेल।
छह साल की एक लड़की और उसके भाई-बहनों ने अपनी पॉकेट मनी जमा करके अपना पहला घर खरीदा। इसके लिए इन बच्चों ने 671,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.6 करोड़ रुपये) जमा किए। छह वर्षीय रूबी, उसके भाई गस और बहन लुसी मैकलेलन ने मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के दक्षिणपूर्व में क्लाइड में अपना नया घर खरीदा है। बच्चों के पिता, कैम मैक्लेलन, एक प्रॉपर्टी इनवेस्टमें एक्सपर्ट हैं जिन्होंने अपने बच्चों को घर खरीदने में मदद की।
7 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 6 वर्षीय रूबी कहती हैं कि मैं अपना पहला घर खरीदने जा रही हूँ। क्लाइड में संपत्ति की कीमत 671,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। उनके पिता कहते हैं कि वित्तीय रूप से उनके बच्चों में से प्रत्येक ने 2000 डॉलर का योगदान दिया है और उन्होंने इसकी बचत की। बच्चों ने घर के काम करके और अपने पिता की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब को पैक करके भी पैसा कमाया।
मैक्लेलन के अनुसार यह उनके बच्चों के फ्यूचर के लिए है। इसलिए उन्होंने संपत्ति पोर्टफोलियो बनाने के लिए सभी कदम उठाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि 10 साल में घर की कीमत दोगुनी हो जाएगी। इस ब्लॉक की कीमत पहले ही 70,000 डॉलर बढ़ चुकी है, इसलिए उनकी प्रॉपर्टी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
युवा मकान मालिकों ने 2032 में संपत्ति बेचने और मुनाफे को आपस में बांटने की योजना बनाई है। कैम 36 साल की उम्र में बिना कोई काम किए हर साल 250,000 डॉलर कमाने का रास्ता खोजकर रिटायर हो गए। उन्होंने 20 साल की उम्र में प्रॉपर्टी जमा करना शुरू कर दिया था ताकि उन्हें फिर से काम करने के लिए एक्टिव इनकम की जरुरत न हो।
कैम मैक्लेलन एक समय तीन से चार जॉब कर रहे थे। इनमें फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग से लेकर सुपरमार्केट में स्टेकिंग शेल्व्स तक, उन्होंने सर्वाइव करने के लिए बस यही किया। उन्हें अपनी अलार्म घड़ी से नफरत थी। यानी वे ज्यादा से ज्यादा मेहनत करते थे, क्योंकि वे 50 साल तक काम नहीं करना चाहते थे।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके