नई दिल्ली, दिसंबर 28। क्या आप ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं? अगर हां तो आप करोड़ों रु कमा सकते हैं। जी हां ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल ये कारनामा भारत के एक 19 वर्षीय लड़के ने कर दिया है। बता दें कि गेमर और यूट्यूबर संपत राय को 'राय स्टार' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में यूट्यूब पर 6 मिलियन यानी 60 लाख सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार किया है। इसके साथ वे ट्रेंडिंग यूट्यूबर में से एक है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे यूट्यूब और गेम खेल कर करोडों रु कमाए हैं।

Advertisement

बदल गयी किस्मत

गेमिंग करियर ने आज के समय कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी है। यूट्यूब छिपी हुई प्रतिभा को लोगों के सामने पेश करने के साथ-साथ क्वालिटी कंटेंट तैयार करने में मदद वाले प्रसिद्ध प्लेटफार्मों में से एक है। हर कोई इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग गेमिंग, मनोरंजन, खेल आदि जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए करता है। यूट्यूब की ही मदद से राय स्टार उर्फ ​​संपत राय गेमिंग की दुनिया में एक जाना माना नाम है।

Advertisement
कमाए करोड़ों रु

कोरोना काल में लोग जब घर पर बैठे थे तो उस दौरान राय ने करोडों रु कमा लिए। अपने गेम खेलने के शौक के चलते राय करोड़पति बन गए। संपत राय केरल से ताल्लुक रखते हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उन्होंने दो साल में गेम खेलकर करोड़ों रुपये कमाए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ने बताते हैं कि वे अब हर महीने 5 लाख रु से अधिक कमाते हैं।

कैसे होती है कमाई

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि यूट्यूब से पैसा कमाया जाता है। संपत राय के गेमप्ले कंटेंट और वीडियो, गेम लवर का ध्यान आकर्षित करती हैं। कई युवा और प्रतिभाशाली लोग अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए यूट्यूब का उपयोग करते हैं। अब राय स्टार यूट्यूब चैनल ने 60 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है तो इसी से राय की कमाई लाखों में पहुंच गयी है।

नयी चीजें सीखने का शौक

संपत राय बहुत ही सादा जीवन जीते हैं, जिनमें नई चीजें सीखने का जोश है। वे हमेशा सीखने के मूड में रहते हैं। ज्ञान गेमिंग के मार्गदर्शन में, उन्होंने कई नई गेमिंग तकनीकें सीखीं जो उनके आत्मविश्वास के स्तर को हाई रखने में मदद करती हैं। उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से कमाई, वीडियो बनाने के लिए नए टैलेंट और आइडिया की नोलेज भी हासिल की।

बन गए हैं आइडल

संपत राय का स्वभाव काफी मिलनसार है। इससे उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ऑनलाइन कई दोस्त बनाए और उनसे बातचीत की। कठिन समय, सीखने के तरीके, वीडियो अपलोड करने और संघर्ष के माध्यम से, राय स्टार ने इस लगातार डेवलप होने वाले गेमिंग इंडस्ट्री में सबसे आधुनिक यूट्यूबर्स और गेमर्स में से एक बनने का अपना सपना हासिल कर लिया है। अपने पावर-पैक गेमप्ले वीडियो के साथ, उन्हें लाखों लोगों का दिल जीता और कई युवाओं के लिए एक आदर्श बन गए हैं, जो अब उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं और डिजिटल स्पेस में आगे बढ़ रहे हैं। संपत राय इस प्लेटफॉर्म को समझते हैं और इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा रहे हैं।